राजस्थान के भाजपा विधायक फूल सिंह मीणा कुछ दिनों पहले लड़कियों को शिक्षित कराने की मुहिम के चलते काफी खबरों में छाए थे। राजस्थान के उदयपुर ग्रामीण से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के विधायक फूल सिंह मीणा ने अपने विधानसभा क्षेत्र की लड़कियों को शिक्षित कराने की मुहिम चलाई थी। जिसके तहत वे बालक-बालिकाओं का शिक्षा का संदेश देने के काम में जुटे हैं, बता दें कि वे स्वयं में स्नातक की पढ़ाई कर रहे हैं।