1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अश्लील क्लीप बनाकर युवती को किया ब्लेकमैल, केटरिंग संचालक गिरफ्तार

-युवती की अश्लील क्लीप बनाकर ब्लेकमैल करने के आरोपित केटरिंग संचालक को अम्बामाता थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उदयपुर

•

image

Mohammed Iliyas

•

Updated: 1 Nov 2017, 8:55 AM IST

उदयपुर . युवती की अश्लील क्लीप बनाकर ब्लेकमैल करने के आरोपित केटरिंग संचालक को अम्बामाता थाना पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार किया। न्यायालय ने उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।

READ MORE : OMG! इन्हें क्रिकेट खेलते देख चौंक जाएंगे आप...राजस्थान में बनी पहली दिव्यांग क्रिकेट टीम -


पीडि़ता ने गत दिनों पुलिस अधीक्षक को दूधिया गणेशजी एकलव्य कॉलोनी निवासी शांति लाल पुत्र पेमा पटेल के विरुद्ध ब्लेकमैल करने की रिपोर्ट दी थी। बताया कि वह शादी-ब्याह में काम करने से संचालक पटेल के पास काम करती थी। धीरे-धीरे संचालक जान-पहचान बनाते हुए उसे फोन पर अश्लील बातें करने लगा। इस संबंध में हिरणमगरी थाने में मामला दर्ज करवाने पर वह उससे फोन छीनकर ले गया। समझौते के बाद संचालक ने उसे काम का झांसा देकर वापस बुलाया, वहां पर एक कमरे में ले जाकर दुष्कर्म करते हुए क्लीप बना दी। वह क्लीप दिखाकर उसे ब्लेकमैल कर रहा है।

नाबालिग को अपहरण के आरोपित को जेल
नाबालिग के अपहरण के आरोपी विजय पुत्र प्रकाश नलवाया को न्यायालय ने जेल भेज दिया। पुलिस ने आरोपित को नाबालिग के साथ बरामद किया। नाबालिग द्वारा अपने मां-बाप के पास नहीं जाने की इच्छा जाहिर करने पर न्यायालय ने उसे नारी निकेतन भेजने के आदेश दिए।

हत्या का ईनामी आरोपित गिरफ्तार
खेरवाड़ा. थाना पुलिस ने हत्या के बाद फरार आरोपित को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ पांच हजार रुपए का ईनाम घोषित था।

पुलिस के अनुसार आरोपित नाथूलाल पुत्र वालाजी मीणा निवासी उखेड़ी मालीफला (पहाड़ा) की गिरफ्तारी हुई है। थानाधिकारी रतनसिंह ने बताया कि 10 जुलाई 2015 को बाबूलाल पुत्र रूपाजी असारी निवासी रेटड़ा पाटीया (पहाड़ा) ने रिपोर्ट दी थी कि आरोपित नाथूलाल शादीशुदा और बच्चे होने के बावजूद उसकी बेटी सुमित्रा को बहलाकर भगा ले गया था। इसकी की मौखिक सूचना पहाड़ा थाने में दी गई थी। कुछ दिन बाद सुमित्रा की लाश मेघवाल बस्ती के एक मकान में लकड़ी के पाट पर लटकी मिली थी, जिसमें नाथूलाल किरायेदार था। घटना के बाद वह भाग गया। मामला दर्ज होने और जांच में अपराध प्रमाणित होने पर आरोपित मफरूर घोषित हो गया। पुलिस अधीक्षक ने उस पर 5000 हजार रुपए का ईनाम भी घोषित किया था। वह गत 17 अक्टूबर को गुजरात में अपहरण के मामले में गिरफ्तार हुआ। पता चलने पर उसे ट्रांजिट वारंट के जरिए गिरफ्तार किया गया है।