3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बीएसटीसी की परीक्षा में मेवाड़ एवं संभाग से जुड़े कई प्रश्न आए, 92.10 प्रतिशत परीक्षार्थी रहे उपस्थित

कुल 29928 में से 27575 परीक्षार्थी उपस्थित थे, जबकि 2351 अनुपस्थित रहे। जिले में कुल 78 परीक्षा केन्द्र बनाए गए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उदयपुर

•

image

Madhulika Singh

•

Updated: 7 May 2018, 3:06 PM IST

bstc exam

भुवनेश पंड्या/ उदयपुर . प्रदेश भर में रविवार दोपहर को हुई बीएसटीसी की परीक्षा में मेवाड़ व उदयपुर पृष्ठभूमि से सामान्य ज्ञान के कई प्रश्न पूछे गए। खास बात यह कि इसके एक प्रश्न के विकल्पों में राजस्थान पत्रिका का नाम भी शामिल किया गया। गोविन्द गुरु जनजाति विश्वविद्यालय बांसवाड़ा की ओर से परीक्षा करवाई गई। परीक्षा के जिला समन्वयक डॉ अनिल कोठारी और अतिरिक्त समन्वयक सुदर्शन राठौड़ ने बताया कि 92.10 प्रतिशत परीक्षार्थी उपस्थित रहे। कुल 29928 में से 27575 परीक्षार्थी उपस्थित थे, जबकि 2351 अनुपस्थित रहे। जिले में कुल 78 परीक्षा केन्द्र बनाए गए।

उदयपुर से जुड़ा 62वां सवाल आया जिसमें मेवाड़ के सिसोदियाओं को निम्न माना जाता है, इसका उत्तर...सूर्यवंशी है, वहीं प्रश्न 58 में पूछा गया कि शब्द राजस्थान का पहली बार प्रयोग निम्न इतिहासकार ने किया, जिसका उत्तर टॉड है, (कर्नल जेम्स टॉड ईस्ट इण्डिया कम्पनी के एक अधिकारी तथा भारतविद थे। इंग्लैंड निवासी जेम्स टॉड वर्ष 1817-18 में पश्चिमी राजपूत राज्यों के पॉलिटिकल एजेंट बनकर उदयपुर आए। इन्होंने 5 वर्ष तक राजस्थान की इतिहास-विषयक सामग्री एकत्र की एवं इंग्लैंड जाकर वर्ष 1829 में एनल्स एंड एंटीक्विटीज ऑफ राजस्थान, सेंट्रल एंड वेस्टर्न राजपूत स्टेट्स ऑफ इंडियाज पुस्तकें लिखी। इसमें सर्वप्रथम राजस्थान शब्द का प्रयोग किया। कर्नल जेम्स टॉड को राजस्थान के इतिहास लेखन का पितामह माना जाता है।

READ MORE : Asian Powerlifting Championship: जिन्दगी की कठिन परिस्थितियां भी नहीं डिगा पाई इनके हौसलों को, पढ़ें पत्थर तोड़ने से लेकर राष्ट्रीय चैम्पियन बनने का सफर


इन प्रश्नों का नाता मेवाड़ से

- प्रश्न संख्या 65, राजस्थान की फड़ चित्रकारी, चित्रकला किस स्कूल से जुड़ी है, इसका जवाब भी मेवाड़ है।
- प्रश्न संख्या 52, राजस्थान के मुख्यमंत्री के रूप में सर्वाधिक बार किसने शपथ ली। इसमें विकल्प मोहनलाल सुखाडिय़ा व हरिदेव जोशी थे। यह प्रश्न भी मेवाड़ अंचल से जुड़ा है, सुखाडिय़ा मूलत: उदयपुर निवासी थे, वहीं हरिदेव जोशी भी उदयपुर संभाग के बांसवाड़ा के रहे हैं, इसमें सुखाडिय़ा चार बार (1954-57, 1957 से 62, 62-67, 67-71) और हरिदेव जोशी तीन बार (1973-77, 85-88, 89-90 ) मुख्यमंत्री रहे।

- प्रश्न संख्या 94 पिछवई कला सम्बन्धित था, जो मेवाड़ से जुड़ा है, क्योंकि नाथद्वारा की यह प्रसिद्ध शैली है। इसका उत्तर श्रीकृष्ण है। पिछवई का अर्थ पीछे वाली होता है। यह चित्र आकार में बड़े व कपड़े पर बनाए जाते हैं। इसमें श्रीकृष्ण की लीलाओं को दर्शाया गया है।
- प्रश्न संख्या 98 महाराणा प्रताप का राजतिलक कहां हुआ था?, जिसका उत्तर गोगुन्दा है।

- प्रश्न संख्या 99, उस व्यक्ति का नाम बताइए जिसे रतनसिंह ने अपने दरबार से निकाल दिया था और बाद में वह अलाउदद्ीन खिलजी की शरण में चला गया। यह प्रश्न चित्तौडगढ़़ से जुड़ा है, जो उदयपुर संभाग का हिस्सा है। इसका उत्तर चेतन राघव है। रतनसिंह के दरबार में राघव चेतन नाम का संगीतज्ञ था। रतनसिंह को चेतन की सच्चाई पता चली कि उसने काला जादू करवाया है तो राजा ने इसे गधे पर बिठाकर पूरे राज्य में घूमाया था। इसका बदला लेने के लिए चेतन अलाउद्दीन से मिल गया था।
- प्रश्न संख्या 100 राजस्थान में भोमट क्षेत्र संबंधित है। इसका उत्तर है, उदयपुर, डूंगरपुर और सिरोही, उत्तर में एक विकल्प उदयपुर था।

राजस्थान पत्रिका का नाम भी पेपर में

- प्रश्न संख्या 79, विजयसिंह पथिक राजस्थान के स्वतंत्रता सेनानी, उन्होंने एक समाचार पत्र निकाला जो इस नाम से जाना जाता है। हालांकि इसका उत्तर नवीन राजस्थान है, यह प्रश्न भी मेवाड़ पृष्ठभूमि का रहा। जिस समय बिजौलिया से पथिक ने आन्दोलन का सूत्रपात किया, उस समय वह मेवाड़ रियासत में शामिल था। इसके विकल्पों में राजस्थान पत्रिका का नाम भी शामिल किया गया।