उमेश मेनारिया/मेनार. बर्ड विलेज मेनार कस्बे में ग्राम पंचायत द्वारा आयोजित अम्बा माता मेले का समापन गत दिवस हुआ । इस बार मेले में दुधारू पशुओ की खुब खरीदारी हुई । पशु क्रय-विक्रय के नारायण लाल दियावत ने बताया की शुक्रवार को मेनार अम्बा माता पशु मेले मे सबसे महंगी भैस 1 लाख 51 हजार रुपये में बिकी । भींडर के जगदीश गाडोलिया लोहार व्यापारी से हिंता निवासी शंकर लाल अहीर ने ये 1 लाख 51 हजार रुपये में भैंस खरीदी। भैंस दिन एक दिन में 16 लीटर दूध देती है।