3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उसे क्या पता था कि उसे पेट की भूख नहीं मौत बुला रही थी…

पुलिस ने पीएचसी में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उदयपुर

•

image

Jyoti Jain

•

Updated: 2 Jun 2018, 11:37 AM IST

death and crime in udaipur

उसे क्या पता था कि उसे पेट की भूख नहीं मौत बुला रही थी…

झल्लारा. थाना क्षेत्र के भबराना के निकट से गुजर रही सोम नदी में मछली पकडऩे गए वृद्ध की नदी में डूबने से मौत हो गई। थानाधिकारी कपिल पाटीदार ने बताया कि पारसोला थाना क्षेत्र के लोहागढ़ के भोजात फला निवासी नारिया (70) पुत्र रूपा मीणा अपने भाई बाबरिया पुत्र रूपा मीणा व बुड़ेल निवासी चोखला पुत्र भैरा मीणा तीनों गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे भबराना के पास से गुजर रही सोम नदी में मछली पकड़ रहे थे।

इस दौरान नारिया जाल बांधने के लिए नदी के गहराई में जाने से वह डूब गया। किनारे जाल बांध रहे भाई बाबरिया व चौखला ने देखा कि नारिया जाल बांधकर नहीं आया तो दोनों ने ढूढऩे का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मिला। परिजनों और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। भबराना चौकी से भंवरसिंह देवड़ा, कांस्टेबल महेन्द्रसिंह मियाला, महेन्द्रसिंह बड़ावली मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों और परिजनों की मदद से करीब दो घंटे तकतलाश की, लेकिन गहराई अधिक होने से व रात हो जाने से शव तक नहीं मिला।

इसके बाद में पुलिस व परिजन शुक्रवार सुबह पुन: नदी पर पहुंचे। पुलिस ने पास ही दूसरे तालाब में चल रही नाव मंगवाकर देखा तो झाडिय़ों में शव मिला। भबराना पीएचसी में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा।

READ MORE: अवैध बजरी परिवहन करते दो डम्परों को किया जब्त, बना 2.14 लाख का चालान
परसाद. सराड़ा एसडीओ ने कार्रवाई करते हुए बजरी से भरे दो डम्पर पकड़े। जानकारी अनुसार गुरुवार को सराड़ा एसडीओ ने रात करीब 2 बजे अवैध बजरी खनन पर कार्रवाई करते हुए सराड़ा थाना क्षेत्र के चावण्ड के पास बजरी से भरे दो डम्पर और एक जेसीबी को पकड़ा। जिनसे करीब 2 लाख 14 हजार रुपए का चालान काटकर डम्परों को सराड़ा थाने में रखवाया। इधर, गुरुवार रात्रि को ही जयसमंद क्षेत्र में माइनिंग विभाग की टीम ने अवैध बजरी से भरे एक डम्पर और जेसीबी को जब्त किया।

सरकार की बजरी खनन पर रोक के बावजूद निरन्तर बजरी ले जाने की सूचना मिल रही थी, जिस पर कार्रवाई कर नियमानुसार चालान बना कर डम्परों को जब्त किया है।
अंशुलसिंह, एसडीएम, सराड़ा