23 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बेकाबूू कार के मह‍िला को कुचलने के बाद मौताणे पर अड़े परिजन, इतने रुपयों की कर डाली डिमांड

अहमदाबाद से आ रही कार का टायर बस्ट हाेेने से बेकाबू कार ने राह चलती महिला को चपेट में ले लिया, चार घंटे तक लगा रहा जाम

2 min read
Google source verification
accident at zawarmines

बेकाबूू कार के मह‍िला को कुचलने के बाद मौताणे पर अड़े परिजन, इतने रुपयों की कर डाली डिमांड

सत्‍यनारायण सेन/ जावर माइंस. टीडी थाना सर्कल में गौज्या गांव में मंगलवार शाम बेकाबू कार ने महिला को चपेट में ले लिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार फुलकी देवी (30) पत्नी सुंदर लाल शाम को सब्जी खरीदने बाजार गई थी। घर लौटते समय अहमदाबाद से आ रही कार का टायर बस्ट हाेेने से बेकाबू कार ने राह चलती महिला को चपेट में ले लिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद परिजनों व ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित गौज्या पर जाम लगा दिया। मार्ग के दोनों ओर बड़ी संख्या में वाहनों की कतारें लगने लगी । मौके पर पहुंची पुलिस ने समझाइश के प्रयास किए परन्तु सफल नहीं हुए। रात्रि नौ बजे तक रास्ता जाम रहा। मौके पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी समझाइश में लगे रहे लेकिन चार घण्टे तक मार्ग नहीं खुला। परिजनोंं ने तीस लाख की मांग रखी। सात थानों का जाब्ता मौके पर तैनात रहा।

READ MORE : बहुचर्चित सोहराबुद्दीन-तुलसी एनकाउंटर में अब आया ये टि़्वस्‍ट.. गार्ड व लोको पायलट हुए पक्षद्रोही

खाई मेंं पलटा कोयले से भरा ट्रेलर
परसाद. नेशनल हाइवे पर परसाद के निकट पाराई पूल के पास केशरियाजी की तरफ से तेज गति से आ रहा ट्रेलर नियन्त्रण बिगडऩे से रोड किनारे पलट गया। भावनगर से चित्तौड़ के लिए कोयला भर कर ट्रेलर आ रहा था। सिक्स लेन का कार्य चलने से रोड की साइड खुदी होने से चालक वाहन पर नियन्त्रण नहीं रख पाया और पाराई पूल के पास रोड किनारे खाई में पलट गया। दुर्घटना में ट्रेलर चालक शराफ त खान (30) घायल हो गया, उसे उपचार के लिए परसाद प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भेजा गया ।

बाइक को चपेट में ले कार चौराहे पर जा गिरी

परसाद. नेशनल हाइवे पर परसाद के मुख्य बस स्टैण्ड के बाइपास पर सोमवार अपरान्ह उदयपुर से आ रही गुजरात पासिंग कार ने रोड क्रोस कर रहे बाइक चालक को टक्कर मार दी। दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि कार भी अनियन्त्रित होकर रोड किनारे डिवाइडर से टकराकर उछल कर दूसरी तरफ बने चौराहे पर जा गिरी। बड़ोदरा निवासी परिवार श्रीनाथजी के राजभोग के दर्शन कर वापस गुजरात जा रहा था। दुर्घटना में बाईक चालक मालवा (परसाद) निवासी बाबूलाल मीणा (३५) एवं कार सवार गुजराती परिवार को भी गंभीर चोटें आईं, जिन्हें तत्काल पुलिस वाहन से परसाद के सामुदायिक अस्पताल में प्राथमिक उपचार के लिए लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को उदयपुर रेफ र किया गया।