इस लिए फूटा आक्रोश
क्षेत्रवासी उदयलाल भोई, ऋषभ जैन, गजेंद्र वैष्णव, रतन लाल, अर्जुन राजपुरोहित ने बताया कि देर रात से विद्युत लाइन लटक रही थी। इसकी सूचना सुबह 7.30 बजे लाईनमैन और इंजीनियरों को दी। इसके बावजूद सुध नहीं ली। आखिर 10 बजे लाइन गिर गई। तीन घंटे तक निगम की अनदेखी के कारण लोगों का आक्रोश फूट पड़ा।