पुलिस के अनुसार प्रभुलाल मीणा (45) निवासी कागदर लापा ऋषभदेव की बेटी वीणा का जैतारण पाली में बीएड कॉलेज में प्रवेश होने पर उसे बस में बिठाने आया था। रोडवेज बस में बिठाने के बाद वह वापस लौट रहा था, इसी दौरान बस स्टैंड की पार्किंग में एक बाइक चालक ने टक्कर मार दी। इससे वह नीचे गिर गया। दुर्घटना करने वाला बाइक चालक फरार हो गया।