31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Forced conversion case: उदयपुर में सामने आया रोंगटे खड़े कर देने वाला केस, हिंदू लड़की को दी धर्म परिर्वतन की धमकी! फिर हुआ ऐसा हाल

उदयपुर अंबामाता थाना क्षेत्र की एक लड़की को विशेष समुदाय के युवक की ओर से दिल्ली की शाहबाद डेयरी इलाके में 16 साल की नाबालिग की चाकू से गोदकर की गई हत्या जैसी धमकी...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उदयपुर

•

image

Manoj Vashisth

•

Updated: 1 Jun 2023, 10:35 AM IST

Forced conversion case

उदयपुर अंबामाता थाना क्षेत्र की एक लड़की को विशेष समुदाय के युवक की ओर से दिल्ली की शाहबाद डेयरी इलाके में 16 साल की नाबालिग की चाकू से गोदकर की गई हत्या जैसी धमकी मिली तो पीड़िता थाने पहुंच गई। उसने आरोपी के खिलाफ जबरन धर्म परिवर्तन कर शादी के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया।

जब लड़की इसके लिए तैयार नहीं हुई तो उसे आरोपी ने बुधवार को मारने की धमकी दी. जिसमें कहा था कि तेरे टुकड़े-टुकड़े करके तेरी मां को सौंप दूंगा। अंबामाता थाने में बुधवार शाम को डरी- सहमी अकेली लड़की पहुंची। कांपते हुए पुलिस को एक ही बात बोलती रही कि वह मुझे चाकू से मार देगा, मुझे बचा लो।

यह भी पढ़े-मौसम मेहरबान : अलवर में आज भी तेज हवाओं के साथ हुई बारिश, मौसम हुआ सुहावना

लड़की ने आयड़ निवासी मोहम्मद आसिफ भुट्टो, इसके पिता अब्दुल रजाक व खालिद बरकती के खिलाफ मामला दर्ज कराया। रिपोर्ट में बताया कि उसकी आसिफ से दोस्ती थी, लेकिन उसने दोस्ती तोड़ना चाही तो युवक इससे राजी नहीं था। वह धर्म परिवर्तन कर शादी करने का दबाव बनाने लगा। यहां तक कि लड़की से मारपीट भी की। मना किया तो लड़के ने बुधवार को उसे मारने की धमकी दी थी। इसमें कहा था कि तेरे टुकड़े करके तेरी मां का सौंप दूंगा।

पीड़िता चित्तौड़गढ़ जिले की रहने वाली है। वह मल्लातलाई इलाके में किराए से रहती है और यहां निजी कॉलेज में पढ़ाई कर रही है। पुलिस ने लड़की की शिकायत पर IPC की धारा 387. 330, 506 में मामला दर्ज किया। देर शाम पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़े-सीएम अशोक गहलोत से खींचतान के बीच बोले सचिन पायलट, नहीं झुकेंगे...

आरोपी के पिता पर भी दबाव बनाने का आरोप

लड़की ने पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में लड़के के पिता अब्दुल रजाक सहित लड़के भाई पर भी जोर-जबरदस्ती से धर्म परिवर्तन कर उसके बेटे से शादी करने का आरोप लगाया है। लड़की ने बताया कि वह पहले भी मोहम्मद आसिफ के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवा चुकी है लेकिन वह जमानत पर बाहर आ गया। फिर से परेशान करने लगा