31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मौसम मेहरबान : अलवर में आज भी तेज हवाओं के साथ हुई बारिश, मौसम हुआ सुहावना

अलवर । राजस्थान के सिंह द्वार अलवर में इन दिनों बारिश के चलते मौसम सुहावना बना हुआ है। आज सुबह -सुबह भी अलवर शहर में और आस पास बारिश हुई। बारिश का दौर लगभग 30 मिनिट तक चला।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलवर

•

image

Manoj Vashisth

•

Updated: 1 Jun 2023, 9:57 AM IST

weather in alwar

राजस्थान के सिंह द्वार अलवर में इन दिनों बारिश के चलते मौसम सुहावना बना हुआ है।

राजस्थान के सिंह द्वार अलवर में इन दिनों बारिश के चलते मौसम सुहावना बना हुआ है। आज सुबह -सुबह भी अलवर शहर में और आस पास बारिश हुई। बारिश का दौर लगभग 30 मिनिट तक चला। अलवर के आस-पास के इलाकों में दो दिन पहले बारिश हुई तो बीते दिन तेज हवाओं से मौसम सुहावना रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक आज (गुरुवार), 1 जून को भी बूंदाबांदी और हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं, पूरे हफ्ते गर्मी एवं हीटवेव से राहत रहेगी।

यह भी पढ़े-राजस्थान में किसकी क्या भूमिका होगी, ये नेतृत्व तय करेगा मैं नहीं : गहलोत

आज पुरे राजस्थान में तूफान-आंधी के साथ दिन की शुरआत हुई , 27 जिलों में अलर्ट किया गया है। राजस्थान में एक्टिव हो रहे पश्चिमी विक्षोभ के कारण लगातार हो रही तेज बारिश और आंधी-तूफान से पूरा जनजीवन प्रभावित हो रहा है। जैसलमेर, कोटा, पाली, बाड़मेर, बूंदी, श्रीगंगानगर और बांसवाड़ा में तेज बारिश के साथ आंधी चली।

यह भी पढ़े-RBSE 5th Result : RBSE आज घोषित करेगा पांचवी का बोर्ड रिजल्ट ,यहां देखिए step by step तरीका

आज कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग की मानें तो पुरे राजस्थान में आज भी गरज के साथ बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी। वहीं, अगर तापमान की बात करें तो न्यूनतम तापमान 20 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। IMD के अनुसार राजस्थान में 06 जून तक तापमान 40 डिग्री से नीचे ही दर्ज किया जाएगा।

गुरुवार को नोएडा में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 38 डिग्री दर्ज किया जाएगा. वहीं, नोएडा में बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी। इसी के साथ तेज हवाएं भी चल सकती हैं। मौसम विभाग की मानें तो 02 जून को अलवर में बारिश होगी एवं आंशिक तौर पर बादल छाए रहने की उम्मीद है। अधिकतम तापमान 36 डिग्री से कम दर्ज किया जाएगा।

यह भी पढ़े-सीएम अशोक गहलोत से खींचतान के बीच बोले सचिन पायलट, नहीं झुकेंगे

मौसम वैज्ञानिक ने बताया है कि इस बार वेस्टर्न डिस्टर्बेंस ने मौसम में काफी बदलाव किया है। इसकी वजह से मई के महीने में राजस्थान के लोगों को बारिश की गतिविधियां देखने को मिल रही हैं। मौसम विभाग की मानें तो जून के पहले हफ्ते में राजस्थान को भीषण गर्मी से राहत रहेगी।