31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

RBSE 5th Result : RBSE आज घोषित होगा पांचवी का बोर्ड रिजल्ट ,यहां देखिए step by step तरीका

बीकानेर. RBSE 5th Result 2023, Board Result: शिक्षा मंत्री डॉ बीड़ी कल्ला कल 1 जून 2023 5वीं बोर्ड की परीक्षा का रिजल्ट घोषित करेंगे। राजस्ठान में 5वीं बोर्ड की परीक्षा में लगभग 14 लाख स्टूडेंट्स ने भाग लिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

Manoj Vashisth

•

Updated: 1 Jun 2023, 9:22 AM IST

RBSE 5th Result 2023

शिक्षा मंत्री डॉ बीड़ी कल्ला कल 1 जून 2023 5वीं बोर्ड की परीक्षा का रिजल्ट घोषित करेंगे।

बीकानेर. RBSE 5th Result 2023, Board Result: शिक्षा मंत्री डॉ बीड़ी कल्ला कल 1 जून 2023 5वीं बोर्ड की परीक्षा का रिजल्ट घोषित करेंगे। राजस्ठान में 5वीं बोर्ड की परीक्षा में लगभग 14 लाख स्टूडेंट्स ने भाग लिया है। रिजल्ट की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 5वीं कक्षा के स्टूडेंट अपने रिजल्ट की जांच राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर कर सकेंगे।

यह भी पढ़े-राजस्थान में किसकी क्या भूमिका होगी, ये नेतृत्व तय करेगा मैं नहीं : गहलोत

राजस्ठान में 5वीं बोर्ड की परीक्षा में शामिल स्टूडेंट्स के लिए जरूरी अपडेट है. दरअसल, कल यानी 1 जून 2023 को पांचवी बोर्ड का रिजल्ट घोषित किया जाना है. रिजल्ट जारी करने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शिक्षा मंत्री डॉ बीड़ी कल्ला, 5वीं की परीक्षा के रिजल्ट की घोषणा करेंगे. एक बार रिजल्ट की घोषणा हो जाने के बाद 5वीं कक्षा के स्टूडेंट अपने रिजल्ट की जांच राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर कर सकेंगे।

यह भी पढ़े-Rajasthan Politics : सचिन पायलट का नाम लिए बगैर बोले गहलोत- विश्वास देकर ही भरोसा जीता जाता है

गौरतलब है कि 5वीं की बोर्ड की परीक्षा में 14 लाख 60 हजार 130 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। इन परीक्षाओं का आयोजन शिक्षा विभागीय पंजीयन ने किया था। परीक्षाओं के आयोजन के बाद कॉपियों की जांच की गई। इसके बाद रिजल्ट को राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किया गया। अब कल यानी 1 जून को रिजल्ट की घोषणा शिक्षा मंत्री डॉ बीड़ी कल्ला की ओर से की जाएगी।

यह भी पढ़े-Kota News : घर में 4 फीट लंबा ब्लैक किंग कोबरा दिखा, बेडरूम में फन फैलाए बैठा था

RBSE 5th Class रिजल्ट चेक करने का स्टेप बाय स्टेप तरीका

- सबसे पहले आपको राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर विजिट करें.
- वेबसाइट की होम पेज पर Examination Results – 2023 के लिंक पर क्लिक करें.
- अब आपके सामने एक नया पेज ओपन हो आएगा.
- अब आप Rajasthan Board 5th Result 2023 के लिंक पर क्लिक करें.
- रोल नंबर और मांगी गई पूरी जानकारी भरकर सब्मिट बटन का क्लिक करें.
- अब आपको स्क्रीन पर 5वीं बोर्ड का रिजल्ट दिखाई देगा.
- रिजल्ट चेक करने के बाद प्रिंट ले लें.

राजस्थान बोर्ड 8वीं और 12वीं का रिजल्ट पहले ही जारी किया जा चुका है. अब 5वीं का रिजल्ट 1 जून को घोषित किया जाएगा. इसके बाद 10वीं कक्षा का रिजल्ट घोषित होना शेष होगा. 10वीं की परीक्षा में इस बार 11.5 लाख से ज्यादा स्टूडेंट शामिल हुए थे.