10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बाथरूम में नहाने गई थी युवती, एक घण्टे तक बाहर नहीं आने पर परिजनों ने दरवाजा धकेला, फिर बाथरूम में जो देखा उससे उड़ गए सबके होश

उदयपुर . जब करीब एक घंटे तक वह बाहर नहीं आई और बाथरूम में कोई हलचल नहीं दिखी तो...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उदयपुर

•

image

Jyoti Jain

•

Updated: 23 Jun 2018, 12:11 PM IST

girl commit suicide at pratapnagar udaipur

बाथरूम में नहाने गई थी युवती, एक घण्टे तक बाहर नहीं आने पर परिजनों ने दरवाजा धकेला, फिर बाथरूम में जो देखा उससे उड़ गए सबके होश

उदयपुर . प्रतापनगर थाना क्षेत्र में ढीकली रोड स्थित एक कृषि फार्म के बाथरूम में 19 वर्षीय युवती का शव फंदे पर लटका मिला। एएसआई सज्जनसिंह ने बताया कि किरण पुत्री उदयसिंह राजपूत सुबह करीब 9 बजे बाथरूम में नहाने गई थी।

जब करीब एक घंटे तक वह बाहर नहीं आई और बाथरूम में कोई हलचल नहीं दिखी। इस पर परिजनों ने आवाज लगाई तो अंदर से कोई जवाब नहीं आया। दरवाजा धकेलकर देखा तो सूत की रस्सी से युवती का शव फंदे से लटका मिला।

READ MORE: मां अपने बच्चों से बोली, मुझे कुछ हो जाए तो मामा के घर चले जाना...और फिर उठाया ये खौफनाक कदम...जानें पूरा मामला

मूलत: कुंडाल निवासी उदयसिंह कृषि कार्य करते हुए परिवार के साथ फार्म में रहता है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द किया। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।

ट्रांसफार्मर में आग, जमीन पर दौड़ा करंट

कानोड़. निकटवर्ती ग्राम पंचायत भरेव के नपानिया गांव में गुरुवार रात ट्रांसफार्मर में आग लग जाने से जमीन में करंट दौड़ गया, जिससे दो पशुओं की मौत हो गई। देर रात दो बजे रामलाल मीणा का परिवार घटनास्थल से कुछ दूरी पर सोया था। अचानक पशुओं की आवाज सुनकर परिवार जागा तो देखा गाय व बैल ट्रांसफार्मर के पास तड़प रहे थे। परिजनों ने मदद की गुहार लगाई तो अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे तब तक एक गाय व बैल की मौत हो गई। ग्रामीणों ने निगम में सूचना देकर बिजली बंद कराई। लापरवाही पर निगम के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया।


गनीमत रही कि कुछ दुरी पर सोए परिजनों तक करंट नहीं ंपहुंचा वरना बड़ा हादसा हो सकता था। सुचना पाकर अल सुबह सरपंच विरम मीणा मौके पर पहुंचे व निगम से पशुओं के मालिक रामलाल को मुआवजा दिलाने की मांग की। सूचना पर लसाडिय़ा थाने से हैडकांस्टेबल प्रेम सिंह मय जाप्ता पहुुंचे व मौका पर्चा बनाया। पशु चिकित्सक डॉ. उत्तम भाटी ने पोस्टमार्टम कर रिपोर्ट बनाई।