सक्का के नाम हैं कई विश्व रेकॉर्ड
गोल्ड मिनीचर आर्टिस्ट इकबाल सक्का 100 विश्व रेकॉर्ड हासिल करने वाले देश के एकमात्र आर्टिस्ट हैं। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रेकॉर्ड, एशिया बुक ऑफ रेकॉर्ड, यूनिक वर्ल्ड रेकॉर्ड, वर्ल्ड रेकॉर्ड इंडिया, इंडिया बुक ऑफ रेकॉर्ड, लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रेकॉर्ड, गोल्डन बुक ऑफ रेकॉर्ड, वर्ल्ड रेकॉर्ड इंडिया और मीरेकल्स वर्ल्ड रेकॉर्ड सहित कई रिकॉर्ड उनके नाम हैं।