जागेश्वर महादेव मंदिर में डमरू से होती है आरती
मदार गेट क्लॉक टावर के पास स्थित प्राचीन जागेश्वर महादेव मंदिर भी मराठा काल का है। मनीष गोयल ने बताया कि श्रावण में प्रतिदिन महादेव का दूध, दही, शहद और गुलाब जल से अभिषेक किया जाता है। एक माह तक प्रतिदिन अलग-अलग तरह से महादेव का शृंगार किया जाता है। इत्र चढ़ाया जाता है। भोग लगाकर शंख और डमरू बजाकर आरती की जाती है। वर्ष पर्यन्त सोमवार, प्रदोष पर विशेष आरती व शृंगार किया है। शिवरात्रि को महादेव का मेला भरता है।