
उदयपुर. उदयपुर. किसान क्रांति सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष हार्दिक पटेल देवदर्शन यात्रा के तहत पांच दिवसीय दौरे पर 30 नवम्बर से उदयपुर के गांवों के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान हार्दिक पटेल सराड़ा तहसील के सल्लाड़ा गांव स्थित डांगी समाज की कुलदेवी मां आंजना माता मंदिर में दर्शन कर किसान महापंचायत को सम्बोधित करेंगे। सलूम्बर के संयोजक जगाराम पटेल ने बताया कि हार्दिक सलूम्बर, गींगला सहित आसपास के क्षेत्रों में समाज व अन्य लोगों से मिलेंगे।
महासचिव विष्णु पाटीदार ने बताया कि हार्दिक एक दिसम्बर की शाम को विद्यार्थियों से संवाद करेंगे। गेहरीलाल डांगी ने बताया कि हार्दिक 3 दिसम्बर को मावली, घासा, फतहनगर, नामरी, खेमली, सुखेर, भुवाणा, लकड़वास आदि क्षेत्र में धार्मिक स्थल पर जाने के साथ ही रोड शो करेंगे। यात्रा के दौरान उनके साथ प्रदेश संयोजक मुरलीराम गुर्जर, उपाध्यक्ष डोडाई, ब्रजेश पटेल, किशन पटेल, नरेश डांगी आदि रहेंगे।
Updated on:
23 Nov 2018 04:25 pm
Published on:
23 Nov 2018 04:24 pm
