
उदयपुर के भूपालपुरा क्षेत्र में रहने वाली लब्धि सुराणा को पुरस्कार के तहत 10 हजार रुपए नकद, तीन हजार रुपए का बुक वाउचर, एक रजत पदक और प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
उदयपुर . बाल दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में राष्ट्रीय बाल पुरस्कार-2017 प्रदान किए गए जिसमें उदयपुर की लब्धि सुराणा को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उसकी उपलब्धियों के लिए नवाजा। गौरतलब है कि राष्ट्रीय बाल पुरस्कार-2017 बच्चों की असाधारण उपलब्धियों के साथ-साथ बच्चों के कल्याण के लिए कार्य कर रहे व्यक्तियों और संस्थानों को प्रदान किए जाते हैं।
Published on:
14 Nov 2017 07:03 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
