ब्रिटिश मैग्जीन कॉन्डे नास्ट ट्रैवलर ने द मोस्ट ब्यूटीफुल लेक्स इन द वर्ल्ड की सूची जारी की है, जिसमें उदयपुर की लेक पिछोला को भी स्थान दिया गया है। इस सूची में भारत और राजस्थान की ये इकलौती झील शामिल की गई है। 48 की सूची में पिछोला को 28वां स्थान मिला है। इस सूची में पहले स्थान पर इजरायल व जॉर्डन का द डेड सी, दूसरे पर ग्रीस की मेलिसनी लेक और तीसरे पर बोलिविया की लगूना कोलोरेडा शामिल है।