हमले का आरोपित न्यायिक अभिरक्षा में
मावली (निसं). कुछ दिनो पहले लदानी सरपंच के पिता पर जानलेवा हमला करने के आरोपित को शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। थानाधिकारी विश्नोई ने बताया कि 1 2 अक्टूबर को लदानी सरपंच कैलाश बैरवा के पिता भगवानलाल बैरवा पर गांव के ही सुरेश जाट ने लट्ठ से वार कर दिया। जिससे वे गंभीर घायल हो गए थे। हमले के बाद से आरोपित था। पुलिस ने गुरुवार को उसे पकड़ कर न्यायालय में पेश, जहां से एक दिन के रिमांड पर पुलिस को सौंपा गया। रिमांड अवधि समाप्त होने के बाद शुक्रवार को उदयपुर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।