14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भ्रष्टाचार पर लगाम नहीं लगते देखकर उदयपुर एसीबी ने घूूसखोरों काेे पकड़ने का न‍िकाला ये फार्मूला…

चेक के जरिये रिश्वत देने का अनोखा तोड़ निकाला है जिससे परिवादी को कुछ आर्थिक राहत मिले।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उदयपुर

•

image

Madhulika Singh

•

Updated: 14 Jul 2018, 1:30 PM IST

BRIBE

भ्रष्टाचार पर लगाम नहीं लगते देखकर उदयपुर एसीबी ने घूूसखोरों काेे पकड़ने का न‍िकाला ये फार्मूला...

चंंदन स‍िंह देवड़ा/ उदयपुर . भ्रष्टाचार पर लगाम नहीं लगते देखकर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने चेक के जरिये रिश्वत देने का अनोखा तोड़ निकाला है जिससे परिवादी को कुछ आर्थिक राहत मिले। आमतौर पर रिश्वत के मामले में रंगे हाथों पकड़ी जाने वाली राशि को कोर्ट से छुड़वाने में समय लगाता है, तब तक परिवादी की पूंजी अटक जाती है।

एसीबी के एएसपी राजेश भारद्वाज ने नया तोड़ निकाला है। इसमें रिश्वत में मांगी गई रकम का कुछ हिस्सा नकद एवं शेष राशि का चेक थमाया जाता है। इस फॉर्मूले से उन्होंने अब तक दो सरकारी अधिकारियों को ट्रेप करवाया है। गुरुवार को राजस्थान खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के एलडीसी चंद्रदास वैष्णव को भी 20 हजार नकद और 54 हजार रुपए का चेक रिश्वत के रूप में लेते पकड़ा गया था।

भारद्वाज ने कहा कि इस फार्मूले से परिवादी पर आर्थिक बोझ नहीं पड़ता है और वह हिम्मत जुटाकर आगे आता है क्योंकि उसका पैसा नहीं अटकेगा। कई बार आरोपी रुपए लेकर भाग जाता है या फिर उन्हें नष्ट कर देता है, ऐसे में परिवादी का पैसा डूबने का डर रहता है। इसके चलते भ्रष्टों के खिलाफ लोग शिकायत करने से हिचकते थे।

आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा

रिश्वत के आरोपी खादी बोर्ड के एलडीसी वैष्णव को एसीबी ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। उदयपुर एसीबी ने चित्तौडगढ़़ एसीबी को इसकी जानकारी दे दी, जहां पर आरोपी के सम्पत्ति संबंधी दस्तावेज और बैंक खाते खंगाले गए।

READ MORE : उदयपुर के इस अस्‍पताल में हुआ अजब मामला, प्रसव से ठीक पूर्व बिस्तर छोड़ भागी गर्भवती, लोग पड़़ गए हैरत में

जुआ खेलते 4 को पकड़ा

उदयपुर . सूरजपोल थाना पुलिस ने उदियापोल और सिटी रेलवे स्टेशन के बाहर जुआ खेलते चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। हैड कांस्टेबल तेजसिंह ने बताया कि उदियापोल बस स्टैण्ड पर ऑटो की आड़ में जुआ खेलते सेक्टर 11 निवासी किशन लोहार पुत्र पन्नालाल और पटेल सर्कल निवासी विक्रमसिंह राणावत पुत्र प्रेमङ्क्षसह को गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से 850 रुपए और ताश के पत्ते बरामद किए। इसी तरह सिटी रेलवे स्टेशन के सामने दिवानशाह कॉलोनी निवासी शराफत खान पुत्र दिलावर खान और किशनपोल निवासी मोहम्मद शाहबाद पुत्र मोहम्मद सईद को जुआ खेलते पकड़ा। इनके कब्जे से 960 रुपए और ताश के पत्ते जब्त किए।