गोगुन्दा की फुलकी बाई को उसका पति रूपलाल दोपहर दो बजे हॉस्पिटल लेकर आया, जहां उसे वार्ड 12 में भर्ती करवाया गया। डॉक्टर ने उसे शाम का समय दे रखा था। भर्ती होने के कुछ देर बाद वह वार्ड से भाग निकली। इस दौरान वार्ड में मौजूद नर्सिंगकर्मियों में से किसी ने न तो उसे रोकने का प्रयास किया और ना ही समझाइश की। गर्भवती दूसरे माले के वार्ड को छोड़ नीचे आ गई और हॉस्पिटल के बाहर सडक़ तक पहुंच गई। इसकी भनक एक महिला सुरक्षाकर्मी को लग गई, वह तुरन्त एक अन्य सुरक्षाकर्मी के साथ दौडकऱ हॉस्पिटल के बाहर पहुंची और उसे रोका। तब तक उसके कुछ परिजन भी वहां पहुंच गए। काफी देर तक मशक्कत के बाद उसे पुन: वार्ड में ले गए। तिमारदार तकुबाई ने बताया कि वह डर रही थी, इसलिए भाग आई थी।