5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महाशिवरात्रि कल: विशेष पूजा होगी मंगलवार रात्रि को, जानें कब ले सकेंगे आप दर्शन लाभ

उदयपुर. फाल्गुन कृष्णा त्रयोदशी मंगलवार को जिले में महाशिवरात्रि श्रद्धा से मनाई जाएगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उदयपुर

•

image

jyoti Jain

•

Updated: 12 Feb 2018, 4:31 PM IST

उदयपुर . फाल्गुन कृष्णा त्रयोदशी मंगलवार को जिले में महाशिवरात्रि श्रद्धा से मनाई जाएगी। इस मौके पर शिवालयों में विशेष अनुष्ठान होंगे। कैलाशपुरी स्थित श्री एकलिंगजी मंदिर में त्रिकाल पूजा सामान्य दिनों की तरह ही होगी।


श्रीएकलिंगजी ट्रस्ट के अनुसार महाशिवरात्रि की विशेष पूजा मंगलवार रात्रि 10 बजे से शुरू होगी, जो चार प्रहर तक जारी रहेगी। अगले दिन बुधवार सुबह 11.30 से 12.00 बजे के बीच पूर्ण होगी। चारों प्रहर की पूजा में विशेष शृंगार किया जाएगा। विशेष पंचामृत धारण होगा। प्रत्येक प्रहर में 13 रुद्रीपाठ एवं 52 रुद्राभिषेक होंगे।


बुधवार को दोपहर में नियमित त्रिकाल पूजा शुरू होगी, इसके चलते सामान्य दर्शन पुन: बुधवार रात्रि 8 बजे तक लगातार खुले रहेंगे।


दर्शन का समय : मंगलवार अलसुबह 4.30 से 7.00 बजे तक, सुबह 10.30 से 1.30 बजे तक, सायंकाल 5.00 से 7.30 बजे तक, महाशिवरात्रि पूजन (चार प्रहर) : रात्रि 10 से प्रथम प्रहर की सेवा शुरू होगी। महाशिवरात्रि की पूजा एवं दर्शन मंगलवार रात्रि 10 बजे से बुधवार सुबह 11.30 बजे तक श्री एकलिंगजी मंदिर के पाट निरंतर खुले रहेंगे।


ऐसे करे चारों प्रहर में पूजा: महाशिवरात्रि पर चारों प्रहर की पूजा का विशेष महत्व है। पंडित गौरव शर्मा ने बताया कि प्रथम प्रहर शाम 6.25 से 9.37 तक, द्वितीय प्रहर 9.38 से 12.49 तक, तीसरा प्रहर 12.50 से 4.1 तक और चौथा प्रहर 4.2 से 7.15 बजे तक चलेगा। पंडित शर्मा ने बताया कि प्रथम प्रहर में कच्चे दूध से अभिषेक और ओम हृीं ईशानाय नम: मंत्र का जाप करें। द्वितीय प्रहण में दही से शिवलिंग का अभिषेक और ओम हृीं अधोराय नम: का उच्चारण करें। तीसरे प्रहर में घी से अभिषेक और ओम हृीं वामदेवाय नम: मंत्र का जाप करें। चौथे प्रहर में शहद से अभिषेक और ओम हृीं सधोजाताय नम: का पाठ करें।


शिवपुराण के अनुसार अंगुष्ठ मात्र के ही शिवलिंग अपने घर में स्थापित करें।
श्री रामेश्वर गौ-शाला का शुभारंभ आज: रानी रोड स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्री रामेश्वर गौ-शाला एवं श्री महाकालेश्वर अन्नपूर्णा भण्डार ट्रस्ट की ओर से शिवभक्तों को दैनिक भोग शिव प्रसाद एवं गौ, मनोरथ केन्द्र का शुभारम्भ नगर विकास प्रन्यास के चेयरमैन रवीन्द्र श्रीमाली दोपहर अभिजीत मुहूर्त में करेंगे।


प्रन्यास अध्यक्ष तेजसिंह सरूपरिया व प्रन्यास संरक्षक भंवरलाल बाबेल ने बताया कि रामेश्वर गौ-शाला में शीघ्र ही मासिक, त्रैमासिक, छमाही व वर्ष भर के लिए सदस्यता दी जाएगी। शिवभक्त गौ-शाला में योगदान दे सकेंगे। महाशिवरात्रि महोत्सव समिति की बैठक में बीएस कानावत व सुनील भट्ट ने बताया कि महाशिवरात्रि पर संपूर्ण मंदिर को स्वागत द्वार से सजाया गया है।

यहां भी होंगे आयोजन
श्री उबेश्वर महादेव वैष्णोदेवी धाम ट्रस्ट की ओर से 12 और 13 फरवरी को मंदिर पर विशेष आयोजन होंगे। शिवजी का विशेष शृंगार होगा और प्रसाद वितरण किया जाएगा। शोभागपुरा माधव विहार कॉलोनी स्थित माधवेश्वर महादेव मंदिर में मंगलवार रात 9 बजे से आयोजन होंगे। भूपालपुरा स्थित श्री पशुपतिनाथ महादेव एवं विजय हनुमान मंदिर में श्री पशुपतिनाथ महादेव मंदिर सेवा समिति एवं सिंधु युवा संगठन भूपालपुरा की ओर से महाशिवरात्रि मनाई जाएगी। किशनपोल मार्ग स्थित सोमेश्वर महादेव मंदिर में मंगलवार शिवरात्रि ??रि मनाई जाएगी। बुधवार को शाम 6.30 बजे से महाप्रसादी का आयोजन होगा।