8 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बेटी पंचायत में दिया कन्या भ्रूण हत्या रोकने का संदेश

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

2 min read
Google source verification
rajasthan news

बेटी पंचायत में दिया कन्या भ्रूण हत्या रोकने का संदेश

उदयपुर. जिले की ग्राम पंचायत भटेवर में अटल सेवा केंद्र पर शुक्रवार को "डॉटर्स आर प्रीशियस" मेरी बेटी मेरा स्वाभिमान के तृतीय चरण के अंतर्गत बेटी पंचायत का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की शरूआत में भीण्डर पंचायत समिति प्रधान रेखा कुंवर चौहान, पंचायत के उपसरपंच पूरण धाकड़, रघुवीर सिंह चौहान ने शिरकत की। इस दौरान चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत "डेप रक्षक" सुनील शर्मा ने कन्या भ्रूण हत्या नही करने के लिये जागरूक किया। इसी बीच सुनील शर्मा ने प्रोजेक्टर की सहायता से सभी ग्राम वासियो को घटते लिंगानुपात, पी.सी.पी.एन.डी. टी. एक्ट, सोनोग्राफी ट्रैकिंग सिस्टम, सरकार द्वारा चलाई जा रही बालिकाओ के लिए योजनाओं, मुखबिर योजना, डिकोय आपरेशन के बारे में विस्तार से बताया। इस कार्यक्रम के दौरान भटेवर आदर्श चिकित्सालय के चिकित्सा अधिकारी डॉ. राम सिंह यादव, डॉ. टीना ने भी मेरी बेटी मेरा गौरव व कन्या भ्रूण हत्या नही करने के बारे में अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के दौरान प्रश्नोतरी प्रतियोगिता का आयोजन कर उपहार वितरित किये गए। बेटी पंचायत के अंत मे शर्मा द्वारा सभी को कन्या भ्रूण हत्या नही करने और ***** परीक्षण नही करवाने की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर पंचायत सहायक सुशीला सुथार, सोनिका सोनी, नीता पुजारी, आंगनवाड़ी से गौतमी आमेटा, रीना आमेटा सहित कई ग्रामवासी एवं विद्यालयों के छात्र छात्राएं मौजूद थे।

पंचायत में दिया कन्या भ्रूण हत्या रोकने का संदेश

वहीं लूणदा में भी चिकित्सा एंव स्वास्थ विभाग की और से जन जागरूकता के लिए बेटी पंचायत का आयोजन किया गया, जिसके चलते उदयपुर जिले के लूणदा अटल सेवा केन्द्र पर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र लूणदा की और से कन्या भु्रण हत्या रोकने पर संदेश उपस्थित छात्राओं को संदेश दिया गया। साथ ही साथ ***** परीक्षण रोकने संबधित पर जानकारी दी गई। वहीं मुख्यमंत्री राजश्री योजना के अंतर्गत बेटी के जन्म पर मिलने वाले लाभों आदि के बारे में भी चर्चा की गई। इस दौरान उपस्थित छात्राओं को कन्या भ्रूण हत्या नहीं करने जैसे बिन्दुओं पर शपथ दिलाई गई। इस दौरान लूणदा सरपंच नारायण लाल मीणा,चिकित्सा विभाग की और डॉ बीएल सालवी,भुपेन्द्र जोशी,उपसरपंच प्रकाश चन्द्र मीणा सहित एएनएम,आशा सहयोगिनी आदि मौजूद थे।