
heavy rain
धीरेंद्र जोशी/ उदयपुर. दिनभर उमस के बाद शहर के बुधवार शाम को बरसात हुई। कुछ ही देर में यह बारिश हल्की फुहारों में बदल गई। ये फुहारें काफी देर तक बरसती रही। इधर गोगुंदा में शाम पांच बजे तक 53 मिमी बारिश दर्ज की गई।
शहर में बुधवार को दिन की शुरुआत बादलों के साथ हुई। दोपहर में कुछ देर के लिए धूप भी निकली। इधर पूरे दिन गर्मी और तेज उमस ने लोगों को परेशान किया। शाम करीब छह बजे एकाएक मध्यम बारिश हुई। कुछ देर में ही बारिश बंद हो गई और हल्की फुहारें गिरने लगी। फुहारे गिरने का दौर काफी समय तक चलता रहा।
अगले 48 घंटों में भारी बारिश की संभावना
आपदा प्रबंधन एवं सहायता विभाग जयपुर ने अगले 48 घंटों में उदयपुर जिले में भारी बारिश की चेतावनी दी है। इसके बाद कलक्टर ने संबंधित विभागों को आपात स्थिति से बचाव के साथ ही आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने एवं सुरक्षा के पर्याप्त उपाय करने के निर्देश दिए हैं।
अरब सागर और बंगाल की खाड़ी का मानसून मिला
प्रो. नरपतसिंह राठौड़ ने बताया कि गत दो दिनों के उपग्रह चित्रों के विश्लेषण से मेवाड़ सहित वागड़, गोड़वाड़ आदि क्षेत्रों में अगले 24 घंटों में अच्छी बारिश होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि अरब सागर और बंगाल की खाड़ी का मानसून एक साथ मिल रहा है। एेसे में मेवाड़ सहित दक्षिणी राजस्थान में अच्छी बारिश होने की संभावना है।
कुछ जगह हुई बारिश
जिले के गोगुंदा में बुधवार सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक 53 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं मेनार, घासा आदि क्षेत्रों में बारिश हुई। सिंचाई विभाग के अनुसार बुधवार सुबह 8 बजे तक बीते 24 घंटों में सई डेम 15, गोगुंदा 5, ओगणा में 21 मिमी बारिश दर्ज की गई।
घरों से निकले लोग
शाम को हल्की फुहारों के साथ मौसम सुहाना हो गया। इससे शहरवासी विभिन्न स्थलों पर भ्रमण के लिए निकल गए। यहां फुहारों के बीच गर्म व्यंजनों का लुत्फ उठाया। इन स्थलों पर देर रात तक शहरवासियों की विशेष भीड़ रही।
Published on:
19 Jul 2018 06:00 am
बड़ी खबरें
View Allउदयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
