जानकारों के अनुसार इन छह माह में प्रतिदिन औसत 100 टन से अधिक आम उदयपुर संभाग में बेचा जाता है। ऐसे में पूरे सीजन में संभाग के लोग 18000 टन आम खा जाते हैं। मेवाड़ में सर्वाधिक बिक्री बादाम, तोतापुरी और हापुस आम की होती है। हमारे यहां आम की आवक कर्नाटक, महाराष्ट्र, केरल, आन्द्रप्रदेश, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश से होती है।