8 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आर्मी का फर्जी जवान बनकर ऑनलाइन ठगी

- छात्र ने हेल्पलाइन के जरिए दी थाने में दी रिपोर्ट

2 min read
Google source verification
FRAUD ONLINE BUSINESS

आर्मी का फर्जी जवान बनकर ऑनलाइन ठगी

उदयपुर. आर्मी का फर्जी जवान बनकर एक युवक ने ऑनलाइन मोबाइल बेचने के नाम पर अब तक शहर के 20 से अधिक लोगों के साथ ठगी कर दी। इस संबंध में कई परिवादियों ने अलग-अलग थानों में लिखित में शिकायत की लेकिन पुलिस ने एक भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की।

बोहरागणेशजी निवासी पीडि़त छात्र अनिल जुनवाल ने बताया कि गत 25 जून को ऑनलाइन सेल पर एक मोबाइल देकर सामने वाले से सम्पर्क किया तो उसने 10 हजार रुपए कीमत बताई। सौदा पटने पर युवक ने स्वयं को आर्मी का जवान बताते हुए कहा कि वह अभी ड्यूटी पर है। पेटीएम से 2 हजार भेजने पर वह मोबाइल को कूरियर करवा देगा। छात्र ने झांसे में आकर दो हजार का भुगतान कर दिया। कुछ देर बाद उसने वापस फोन कर बताया कि उसने भी आई फोन खरीदा है, उसके लिए समस्त राशि देने पर ही वह मोबाइल भेज पाएंगा। छात्र ने उसे पहले मोबाइल की बात कहीं तो उसने फिर से नौकरी पर होने का झांसा दिया। छात्र ने वहां आने के लिए कहा तब भी टालमटोल कर दिया। छात्र ने उसके बहकावे में आकर समस्त राशि का भुगतान कर दिया। उसके कुछ देर बार एक कूरियर बॉय का कॉल आया, उसने आर्मी के रूल्स के अनुसार सिक्यूरिटी के चार्जेज पेटे 3150 की मांग की। छात्र ने जब यह राशि डलवाई तो सामने वाले ट्रांजेक्शन फेल बताकर वापस डालने के लिए कहा। छात्र ने ट्रांजेक्शन कर यह राशि वापस डाली तब तक दो बार खाते से यह राशि कट गई। ठगी का पता चलने पर वह तीन थानों में गया तो किसी ने उसकी रिपोर्ट नहीं ली।

READ MORE: जुगाड़ पर उदयपुर का विद्युत तंत्र, इधर-उधर के कबाड़ से चला रहे हैं काम


हेल्पलाइन में शिकायत पर लिया परिवाद

छात्र ने राजस्थान पुलिस हेल्प लाइन पर शिकायत की तो प्रतापनगर थाना पुलिस ने उसे फोन कर परिवाद की कॉपी ली। छात्र ने जब पूरी जानकारी देनी चाही तो पुलिस ने स्वयं आगे होकर पूरा घटनाक्रम बता दिया। पुलिस का कहना था कि अब तक ऐसे कई छात्रों के साथ ठगी हो चुकी है।