8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उदयपुर में ‘आदमखोर’ लेपर्ड को देखते ही शूट करने के आदेश, वन विभाग ने रखी ये तीन शर्तें; सड़कों पर उतरे लोग

Udaipur Leopard News: गोगुन्दा में आदमखोर लेपर्ड को देखते ही शूट करने के आदेश जारी हुए हैं। मुख्य वन संरक्षक पवन कुमार उपाध्याय ने आदमखोर लेपर्ड को देखते ही गोली मारने के आदेश जारी किए हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उदयपुर

•

image

Nirmal Pareek

•

Updated: 1 Oct 2024, 7:25 PM IST

leopard conservation

अमरख जी कंजर्वेशन रिजर्व

Udaipur Panther Attack: उदयपुर के गोगुन्दा में आदमखोर लेपर्ड को देखते ही शूट करने के आदेश जारी हुए हैं। बताया जा रहा है कि मुख्य वन संरक्षक पवन कुमार उपाध्याय आज गोगुंदा दौरे पर आए थे। यहां के हालात को देखते हुए उन्होंने आदमखोर लेपर्ड को देखते ही गोली मारने के आदेश जारी किए हैं। गोगुन्दा इलाके में लेपर्ड अब तक 7 लोगों की जान ले चुका है।

लोगों ने नेशनल हाईवे जाम किया

बता दें इससे पहले लेपर्ड ने एक और महिला का शिकार किया था। इस घटना के बाद गुस्साए लोगों ने नेशनल हाईवे-27 को जाम करने की कोशिश की है। समझाइश के बाद ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ, हालांकि अभी ग्रामीण महिला का शव उठाने नहीं दे रहे हैं। वहीं, वन मंत्री संजय शर्मा ने दावा किया है कि आर्मी के सहयोग से आज शाम तक लेपर्ड को मार दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें : कैबिनेट मीटिंग में शामिल होकर किरोड़ी लाल ने चला नया सियासी दांव… पढ़ें इनसाइड स्टोरी

दरअसल, मंगलवार सुबह हुए इस हमले में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। महिला की गर्दन को जबड़े में दबाकर भागते लेपर्ड को ग्रामीणों ने शोर मचाकर भगाया। इससे पहले सोमवार को इसी थाना क्षेत्र में एक पुजारी को भी लेपर्ड ने मार डाला था।

वन विभाग ने रही ये तीन शर्त

जानकारी के मुताबिक जयपुर मुख्यालय से जारी हुई इस ऑर्डर कॉपी में 3 शर्तों का भी जिक्र किया गया है।

-पहली कोशिश तेंदुए को पकड़ने की होगी

-अगर वो जाल में नहीं फंसता है तो उसकी पहचान करके शूट किया जाएगा

-रोजाना रिपोर्ट जयपुर मुख्यालय को भेजी जानी जरूरी होगी

यहां देखें वीडियो-