11 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

देर रात महिला पर किया पैंथर ने हमला

फिर दिखा टै्रप कैमरे में पैंथर : गोवंश के शिकार की तस्वीर कैद, अब ड्रोन कैमरे से होगी पैंथर की खोजबीन

2 min read
Google source verification
panther-attacked-women-at-late-night

देर रात महिला पर किया पैंथर ने हमला

उदयपुर.़ धरियावद करमेलिया वनखंड के हांडाखेड़ा में शनिवार रात घर के बाहर शौच करने निकली महिला पर पैन्थर ने हमला कर घायल कर दिया। महिला के चिल्लाने पर परिजन एवं ग्रामीण मौके पर पहुंचे तब तक पैन्थर जंगल में भाग गया। सूचना पर क्षेत्रीय वन अधिकारी दारासिंह राणावत मय गश्ती टीम मौके पर पहुंचे तथा गश्ती वाहन से घायल महिला को धरियावद लाया गया, जहां फिलहाल उसकी हालत ठीक है। चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार जारी है। 27 वर्षीय हांडाखेड़ा निवासी भैरकी मीणा घर के बाहर निकलते ही घात लगाए बैठे पैंन्थर ने अचानक उस पर हमला कर दिया। हमले से महिला के पीठ, हाथ एवं अन्य जगह पैन्थर के नाखून एवं चोट के निशान उभर आए। टीम रात्रि में क्षेत्रीय वन अधिकारी राणावत के नेतृत्व में डरागांव एवं हांडाखेड़ा में सर्च ऑपरेशन में जुट गई।


इधर करमेलिया वनखंड में पैन्थर को पकडऩे का सर्च ऑपरेशन 10 वें दिन भी जारी रहा, लेकिन पैन्थर को पकडऩे में सफलता नहीं मिली। शुक्रवार रात एवं शनिवार तड़के करमेलिया वनखंड के मायाखेड़ी के समीप लाम्बाकलम में गोवंश को निवाला बनाते पैन्थर की तस्वीरें एक बार फिर विभाग के ड्रेप कैमरे में कैद हुई। चार दिन में दूसरी बार पैन्थर ड्रेप कैमरे में दिखाई दिया। इससे पहले बीते मंगलवार को भी इसी जगह पैन्थर की मूवमेंट गोवंश का निवाला बनाते तस्वीरे ड्रेप कैमरे कैद हुई थी।

दस दिन बाद भी पैन्थर पकड़ में नहीं आने से ग्रामीणों का वन विभाग एवं प्रशासन के खिलाफ गुस्सा धीरे धीरे बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि पैंथर को शीघ्र नहीं पकड़ा गया तो दुबारा आंदोलन किया जाएगा। क्षेत्रीय वन अधिकारी दारासिंह राणावत के अनुसार एक दिन पूर्व शुक्रवार मायाखेड़ी निवासी लकमा मीणा के जिस गोवंश का पैन्थर ने शिकार किया था उसे खाने के लिए पैन्थर शुक्रवार रात्रि व शनिवार तड़के दुबारा उसी जगह पहुंचा और गोवंश को निवाला बनाया। जिसकी तस्वीरें ड्रेप कैमरे में दिखाई दी। मंगलवार को भी इसी प्रकार की तस्वीरें मिली थी। इन दोनों जगह से मिली तस्वीरों को विशेषज्ञों को भेजा जा रहा है। वहीं पैन्थर की गतिविधियों को चिन्हित कर नए सिरे से पिंजरे को लगाने की कार्य योजना बनाई जा रही है।