29 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Udaipur / Raghav Chadha-Parineeti Chopra के रिसेप्शन का इनविटेशन कार्ड वायरल, ये है प्रोग्राम और वीआईपी गेस्ट की लिस्ट

Raghav Chadha-Parineeti Chopra के रिसेप्शन का इनविटेशन कार्ड वायरल, ये है प्रोग्राम और वीआईपी गेस्ट की लिस्ट

Parineeti-Raghav Wedding: अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा की इसी माह उदयपुर में होने वाली शादी की बॉलीवुड से लेकर सियासी गलियारों में चर्चाएं जोरों पर है। दोनों परिवारों की ओर से तैयारियां चल रही हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उदयपुर

•

image

Akshita Deora

•

Updated: 9 Sep 2023, 2:07 PM IST

photo1694247896.jpeg

उदयपुर। Parineeti-Raghav Wedding: अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा की इसी माह उदयपुर में होने वाली शादी की बॉलीवुड से लेकर सियासी गलियारों में चर्चाएं जोरों पर है। दोनों परिवारों की ओर से तैयारियां चल रही हैं। वहीं, परिणीति और राघव के रिसेप्शन का आमंत्रण पत्र भी इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसके बाद फैंस की उत्सुकता और बढ़ गई है। वे दोनों की शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

23 को हल्दी-मेहंदी से शुरू होंगी रस्में: जानकारी के अनुसार परिणीति और राघव की शादी के कार्यक्रम 23 और 24 को उदयपुर में किए जाएंगे। इसके लिए होटल लीला पैलेस को चुना गया है। वहीं, होटल उदयविलास में भी कुछ फंक्शंस होने की संभावना जताई जा रही है। 23 सितंबर को हल्दी-मेहंदी और महिला संगीत की रस्में होंगी तो 24 सितंबर को शादी होगी। इन दो होटल्स के अलावा अन्य 3 होटल्स में भी बुकिंग करवाई गई है। वहीं, वायरल हुए रिसेप्शन इंवाइट के अनुसार चंडीगढ़ में 30 सितंबर को रिसेप्शन होगा।
यह भी पढ़ें : परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी की तारीख आई सामने, राजस्थान में यहां लेंगे सात फेरे!


वीआइपी गेस्ट्स में सीएम अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान भी
शादी में खास मेहमानों में परिणीति की बहन प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के अलावा दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान भी शिरकत करेंगे। इसके अलावा कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज और अन्य राजनीतिक लोगों के भी इस शादी में आने की संभावना है।