कई सेलिब्रिटीज होंगे शामिल
जानकारी के अनुसार परिणीति व राघव की शादी एक पंजाबी और रॉयल वेडिंग होगी। दोनों परिवारों की तरफ से इसमें सभी तरह की पारिवारिक परंपराएं और रीति-रिवाज निभाए जाएंगे। दोनों परिवारों की गेस्ट लिस्ट भी लंबी है, ऐसे में परिणीति की बहन और एक्टर प्रियंका चोपड़ा, उनके पति निक जोनस सहित कई फिल्मी सितारों और राजनीति से जुड़े लोगों के इस शादी में शिरकत करने की संभावना है।