
रविवार की सुबह हमराह फिर लेकर आया सेहत का सवेरा...गुलाबबाग में पत्रिका अनूठा आयोजन
प्रमोद सोनी/उदयपुर. राजस्थान पत्रिका के सामाजिक सरोकारों की शृंखला में रविवार की सुबह सेहतमंद और मौज—मस्ती से भरपूर रही वहीं, मतदाता जागरूकता का उजास भी फैला गई! गुलाबबाग में सुबह 6.30 से 8.30 बजे तक ‘हमराह’ कार्यक्रम हुआ जिसके तहत एक ओर प्रशासन की भागीदारी से जहां आमजन को मतदान के प्रति जागरूक किया गया। वहीं दूसरी ओर शहरवासियों ने इन दो घंटों का जमकर लाभ उठाया यहां एक दूसरे से सामंजस्य स्थापित कर पारंपरिक खेलकूद, योग-व्यायाम, नाटक, आदी सांस्कृतिक गतिविधियों में भागीदारी निभाई। गौरतलब है कि इस शृंखला में प्रत्येक रविवार गुलाबबाग सहित सुखाडिय़ा सर्किल, सहेलियों की बाड़ी, फतहसागर पाल, दूध तलाई के अलावा प्रमुख चौराहों पर पर इस तरह के विविध आयोजन होंगे। इसमें बच्चों से लेकर युवाओं, महिला-पुुरुषों व वरिष्ठजनों के लिए उमंग, उल्लास, मौज-मस्ती और स्वास्थ्य संबंधित अनेक आयोजन होंगे।
आप भी बन सकते हैं लीडर
हमराह की विभिन्न मनोरंजक और स्वास्थ्यवर्धक गतिविधियों में भागीदार बनने के साथ-साथ आमजन अपने कार्यक्रम विशेष से लीडर की भूमिका भी सुनिश्चित कर सकता है। इसके लिए अपनी कार्य योजना की जानकारी सहित 9460103778, 9829050939 और 9829243904 पर संपर्क कर सकते हैं। इनकी रही भागीदारी- द यूनिवर्सल स्कूल के बच्चों का मतदान जागरूकता पर नुक्कड़ नाटक, योग व्यायाम डॉ. प्रदीप कुमावत का लाफ्टर योग, योग में डॉ. शोभालाल औदीच्य सामाजिक संगठन रोटरी वसुधा और सूर्यांश की ओर से महिलाओं के परम्परागत खेल। मतदाता जागरूकता अभियान प्रशासन की ओर से आमजन को वी वी पेट मशीन से मतदान प्रक्रिया समझा कर मतदान की शपथ दिलाई गई। अनेक लोगों ने म्हारो केंणो वोट तो देणो नारे भी लगाए। प़़त्रिका के संकल्प के बारे में बताकर भी लोगों को जागरूक किया गया।
Updated on:
21 Oct 2018 12:55 pm
Published on:
21 Oct 2018 12:54 pm
बड़ी खबरें
View Allउदयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
