
उदयपुर . हिंदुस्तान जिंक और पत्रिका इन एज्यूकेशन (पाई) की संयुक्त मेजबानी में पांच दिवसीय स्कूल ओलंपिक-2017 का आगाज मंगलवार को बीएन यूनिवर्सिटी ग्राउण्ड पर हुआ। जिसमें पहले दिन उद्घाटन के बाद अण्डर-14 ब्वॉयज तथा अंडर-14 गल्र्स तथा अंडर-18 गल्र्स की एथलेटिक्स, खो-खो तथा कबड्डी प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। इससे पूर्व सभी प्रतिभागी टीमें अपने स्कूल फ्लैग के साथ आयोजन स्थल पर पहुंची।
आज हो रहे ये खेल
अंडर- 14 ब्वॉयज में कबड्डी के लिए - सिटी पैलेस स्थित एमएमपीएस बनाम सेक्टर-5 स्थित सेंट्रल एकेडमी। सेक्टर-11 स्थित आलोक सी.सै.स्कूल बनाम रॉकवुड इंटरनेशनल स्कूल। भूपालपूरा स्थित सीपीएस बनाम डबोक स्थित सेंट सोल्जर सी.सै. स्कूल। रा.उ.मा.विद्यालय फतह स्कूल बनाम इडन स्कूल,ऋषभदेव। अंडर- 14 ब्वॉयज में खो-खो के लिए - द यूनिवर्सल सी.सै.स्कूल व ज्ञान मंदिर सी.सै. स्कूल।अंडर- 14 गल्र्स खो-खो के लिए - द यूनिवर्सल सी.सै.स्कूल व द स्कॉलर्स एरीना सी.सै. स्कूल।अंडर- 18 गल्र्स खो-खो के लिए - मिरीण्डा सी.सै. स्कूल व रा.उ.मा.विद्यालय-चायलाखेड़ा।
पाई स्कूल ओलंपिक कार्यक्रम के दौरान आरसीडीएफ की ओर से गणेश वंदना, कथक और सेमी क्लासिकल डांस प्रस्तुत किए गए। इस मौके पर मुख्य अतिथि वाइस प्रसिडेंट-कॉर्पोरेट कम्यूनिकेशन, हिंदुस्तान जिंक के पवन कौशिक के अलावा खेल अधिकारी लालसिंह झाला, डॉ. भूपेन्द्र सिंह, प्रवीण चौधरी, देवनारायण धाबाई, बीएस चावत, प्रवीण पालीवाल, प्रवीण कोठारी, पलाश शाह, सत्यनारायण सिंह, कपिल जैन, सुशील सेन, किशन सोनी, हिमांशु राजोरा, शकील अहमद, कौशिक चंदा, कुलदीप सिंह झाला, देवेन्द्र शेखावत, जसवंत सिंह जैतावत, सुधीर बक्शी व सुनीता भंडारी मौजूद थे।
गौरतलब है कि 26 नवंबर तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में 14 वर्ष (कक्षा 6 से 8 तक) और 18 वर्ष में (कक्षा 9 से 12 तक) के विद्यार्थी शामिल होंगे। प्रतियोगिता के तहत एथलेटिक्स (100, 200, 400, 800 मीटर, चार गुणा 100 मीटर और चार गुणा 400 मीटर रिले दौड़, लांग जम्प, हाई जम्प, शॉटपुट व जैवेलियन थ्रो) के अलावा वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, कबड्डी, फुटबॉल, टेबल टेनिस, बैडमिंटन, खो-खो, जूडो और रस्साकशी जैसे खेल शामिल होंगे।
Published on:
21 Nov 2017, 2:11 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.