15 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

VIDEO : मावली विधानसभा : नामांकन से पहले कार्यकर्ताओं से मिले बीजेपी प्रत्याशी धर्म नारायण जोशी

http://www.patrika.com/rajasthan-news
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उदयपुर

•

image

Sikander Pareek

•

Updated: 15 Nov 2018, 11:12 AM IST

विनोद चावड़ा/फतहनगर. 10 साल पहले 2008 में मावली विधानसभा से चुनाव हारने वाले बीजेपी के धर्म नारायण जोशी को एक बार फिर से उसी विधानसभा से टिकट मिला है । धर्मनारायण जोशी 17 को नामांकन भरेंगे। उससे पहले बुधवार देर रात्रि फतहनगर के कार्यकर्ताओं से मिले। जोशी का यहाँ के मेन चौराहे पर युवा मोर्चा की ओर से भव्य आतिशबाजी कर ओर माला पहनाकर स्वागत किया। जोशी नगर के द्वारिकाधीश मंदिर में ठाकुर जी के दर्शन किये। उसके पश्चात सोनी समाज भवन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव की सात तारिख तक प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी को जिताने में जुट जावें। चुनाव प्रभारी दिनेश कावडिय़ा ने कहा कि 17 को मावली में बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन हैं इसके लिए नगर पालिका से अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ता को आने अपील की। कार्यकर्ताओं को पालिकाध्यक्ष ज्ञानचंद पाटोदी, पूर्व पालिकाध्यक्ष सुनील कुमार डांगी, पार्षद कल्याण सिंह पोखरना ने संबोधित करते हुए सभी को मन मुटाव छोड़ कर एकजुट होकर पार्टी को जिताने में आज से ही जुट जाने का आह्वान किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता मौजूद थे।

READ MORE : VIDEO ; गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया की पत्नी ने कटारिया को लेकर कही यह बड़ी बात...

जोशी को टिकट मिलने पर कार्यक्रम में दिखे पुराने कार्यकर्ता:-

जोशी के टिकट मिलने से मानो जनसंघ से जुड़े पुराने कार्यकर्ताओं का सूरज फिर से उदय हो गया हो। बुधवार की कार्यकर्ता की बैठक मे ऐसा ही नजारा देखने को मिला । जहाँ बीजेपी के पुराने कार्यकर्ता नजर आए हैं। पिछले पांच सालों में बीजेपी की बैठको में पुराने कार्यकर्ता गायब हो गए थे। इसमे कल्याण सिंह पोखरना एक नाम है। पोखरना ने तीन साल पहले नगर पालिका चुनाव में बीजेपी से टिकट माँगा। लेकिन टिकट नही मिलने से निर्दलीय से चुनाव लड़ा ओर जीत गए। इसके बाद पोखरना को पार्टी से निकाला गया। लेकिन थोड़े दिन बाद ही प्रदेश स्तर से पोखरना को फिर से पार्टी में लिया। इसके बाद भी पोखरना पार्टी बैठको में नही देखे। लेकिन मावली विधानसभा सीट से बीजेपी की ओर से धर्म नारायण जोशी का नाम फ़ाइनल होते ही पोखरना जोशी के साथ नजर आए और कार्यकर्ता बैठक मे भी शामिल हुए। बैठक मे ऐसे पूर्व पदाधिकारी भी नजर आए जो पिछले कुछ सालो से बैठको से दूरी बना रखी थी।