15 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Election 2018 : बीजेपी ने उदयपुर-राजसमंद से किसको दिया टिकट और किसका उड़ाया विकेट.. यहां देखिए पूरी लिस्ट

www.patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उदयपुर

•

image

Madhulika Singh

•

Updated: 12 Nov 2018, 12:04 AM IST

मुकेश हिंगड़/उदयपुर . उदयपुर शहर से गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया व राजसमंद से उच्च शिक्षा मंत्री किरण माहेश्वरी ही चुनाव लड़ेंगे। रविवार देर रात जारी सूची में उदयपुर व राजसमंद के दस विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्याशियों की घोषणा की गई है। उदयपुर में खेरवाड़ा सीट से विधायक नानालाल अहारी का पत्ता काटा गया है, जबकि उदयपुर ग्रामीण व अन्य सीटों पर पुराने प्रत्याशियों को मौका दिया गया है। मावली सीट पर अप्रत्याशित तौर पर धर्मनारायण जोशी के नाम पर मुहर लगाई गई। उदयपुर के वल्लभनगर व राजसमंद की नाथद्वारा सीट पर कोई निर्णय नहीं किया गया है, दोनों ही हॉट सीट हैं। उदयपुर जिले की आठ में से सात सीटों और राजसमंद की चार में से तीन सीटों पर नामों पर मुहर लगा दी है।

उदयपुर में पांच को फिर मौका

उदयपुर शहर : गुलाबचंद कटारिया

उदयपुर ग्रामीण : फूलसिंह मीणा
मावली : धर्मनारायण जोशी

सलूंबर : अमृतलाल मीणा
वल्लभनगर : अभी जारी नहीं

झाड़ोल : बाबूलाल खराड़ी
गोगुंदा : प्रतापलाल गमेती

खेरवाड़ा : शंकरलाल खराड़ी

READ MORE : Rajasthan Election 2018: बीजेपी ने जारी की पहली लिस्ट, 131 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा

राजसमंद में तीनों ही रिपीट


राजसमंद : किरण माहेश्वरी

कुंभलगढ़ : सुरेन्द्र सिंह राठौड़
भीम : हरिसिंह रावत

नाथद्वारा : अभी जारी नहीं

एक नजर में

25 नए चेहरे राजस्थान में


12 महिलाएं

32 युवाओं
17 एससी

19 एसटी
85 वर्तमान विधायक

25 नए चेहरे