29 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

VIDEO : नुक्कड़ नाटक ने जमाई रंगत, फेक न्यूज से किया सचेत, देखें वीडियो….

www.patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
Google source verification
natak

VIDEO : नुक्कड़ नाटक ने जमाई रंगत, फेक न्यूज से सचेत, देखें वीडियो....

राकेश शर्मा राजदीप/उदयपुर. राजस्थान पत्रिका की ओर से फेक न्यूज के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रविवार को गुलाबबाग में नाटक हुआ। नाटक में नीलाभ शर्मा के निर्देशक और संयोजन में सौरभ शर्मा, मोहित पालीवाल सहित वरिष्ठ रंगकर्मी फतेहसिंह राठौड़ ने नुक्कड़ नाटक 'आओ वोट करें के जरिए आमजन को सोशल माडिया पर भ्रामक खबरों (फेक न्यूज) के प्रति सजग रहने का संदेश दिया। नाटक के दौरान लेकसिटी के युवा कवि राजेश पंड्या द्वारा रचित गीत 'लोकतंत्र के यश का सब गुणगान करें, प्रजातंत्र के महामंत्र का मान करें... के माध्यम से इस बात को रेखांकित किया गया कि पिछले कुछ वर्षों से मोबाइल और इंटरनेट की तकनीकी क्रांति के कारण सूचना तंत्र और प्रचार-प्रसार के तौर-तरीके बदल गए हैं।

READ MORE : आर्टस कॉलेज को लेकर एक अच्छी खबर आई है, पढ़ लीजिए...

एेसे में देश-दुनिया की अच्छी-बुरी घटनाएं वायरल होकर सैकड़ों से लाखों तक पलक झपकते पहुंच जाती है। लेकिन, इस प्रक्रिया में सूचनाएं गढऩे से लेकर पाने तथा आगे भेजने तक में आमजन की जिम्मेदारी और महत्वपूर्ण हो गई है। इसी मर्म को जरिए समझाने के लिए बखूबी समझाया। गौरतलब है कि इस मुहिम में फेसबुक भी अपनी भागीदारी निभा रहा है।