4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

RBSE 10 BOARD : ख्याति रही टॉपर, बढ़ाया लेकसिटी का मान, बेटों ने भी क‍िया बेहतर प्रदर्शन

लेकसिटी की ख्याति 97 फीसदी अंक हासिल कर श्रेष्ठ रही, उदयपुर जिले का इस वर्ष तीन प्रतिशत सुधरा परिणाम
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उदयपुर

•

image

Madhulika Singh

•

Updated: 12 Jun 2018, 4:05 PM IST

rbse 10 board

RBSE 10 BOARD : ख्याति रही टॉपर, बढ़ाया लेकसिटी का मान

उदयपुर. माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान की ओर से सोमवार को घोषित सैकंडरी के परिणाम में लेकसिटी की ख्याति 97 फीसदी अंक हासिल कर श्रेष्ठ रही। इधर, उदयपुर जिले का परिणाम 70.31 प्रतिशत रहा। गत वर्ष के मुकाबले इस बार तीन प्रतिशत का सुधार आया। हालांकि बोर्ड की ओर से इस बार मुख्य परीक्षा और वॉकेशनल का परिणाम एक साथ जोडकऱ जारी किया गया। इस बार छात्राओं के मुकाबले छात्रों का परिणाम बेहतर रहा। छात्राओं का परिणाम जहां 68.81 प्रतिशत रहा, वहीं छात्रों का परिणाम 71.71 प्रतिशत रहा। इससे छात्र भी उत्‍साह‍ित द‍िखे।

ख्याति का उदयपुर में श्रेष्ठ स्थान
द स्टेनवर्ड सीनियर सैकंडरी स्कूल की छात्रा ख्याति तिरगर 97 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में श्रेष्ठ पायदान पर रही। ख्याति ने बताया कि उसने प्रतिदिन 5 से 6 घंटे की पढ़ाई की। वह डॉक्टर बनना चाहती है। ख्याति के पिता गौतमलाल अध्यापक और मां कोकिला देवी गृहिणी है।

ये मेधावी रहे जिले में उत्कृष्ट पायदान पर

नाम - प्रांजल धींग

पिता का नाम - राजेश कुमार
माता का नाम - सीमा देवी

प्रतिशत - 96.50
स्कूल - तुलसी अमृत उमावि, कानोड़

नाम - भूमिका सुथार
पिता का नाम - इन्दरलाल सुथार

प्रतिशत - 96.17
स्कूल - आरएमजी स्कूल, मावली

नाम - आदर्श जैन

प्रतिशत - 95.67
स्कूल - गुरुनानक पब्लिक सीनियर सैकंडरी स्कूल, सेक्टर 4

सपना- आइआइटी में जाना।
---

नाम - विधि जोशी
पिता - सुजीत राघावत

माता - पल्लवी दवे
प्रतिशत - 95

स्कूल - माउंट व्यू सीनियर सैकंडरी, बेड़वास
सपना - आइआइटी में जाना।

READ MORE : जेट प्री पीजी परीक्षा में फर्जीवाड़ा : पहले सही माने उत्तर, बाद में प्रश्न ही हटा दिए

यह रहा पांच वर्षों का परिणाम

वर्ष.....प‍र‍िणाम

2014.....48.09
2015.....65.3

2016.....61.29
2017.....67.22

2018.....70.31

ऐसे समझें आंकड़े

कैटेगरी......रजिस्टर्ड .......परीक्षा में बैठे......प्रथम......द्वितीय.......तृतीय.........कुल पास.......प्रतिशत

छात्र.....17, 800........17,201........3,101........6,206........3,028........12,335........71.71

छात्रा.....16, 563........16,113........3,129........5,460........2,488........11,087........68.81
कुल....34,363........33,314........6,240........11,666........5,516........23,422........70.31


इन्होंने पाए 90 व उससे अधिक प्रतिशत

गुरुनानक पब्लिक सीनियर सैकंडरी स्कूल की निकिता खराड़ी ने 93.83, आयुषी चौधरी ने 93.50, अभिजीत जोशी ने 93.50, मनीषा डांगी ने 92.83, कुणाल औदिच्य ने 91.83, दीक्षा मेघवाल ने 91.83, विकास डांगी ने 91.00, सागर बाफना ने 90.50 प्रतिशत अंक हासिल किए।