6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गणतंत्र दिवस कल, उदयपुर में संभागीय आयुक्त करेंगे ध्वजारोहण, 81 होंगे सम्‍मान‍ित

गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह शुक्रवार को महाराणा भूपाल स्टेडियम पर आयोजित होगा
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उदयपुर

•

image

Mukesh Hingar

•

Updated: 25 Jan 2018, 7:34 PM IST

republic day

उदयपुर . उदयपुर संभाग मुख्यालय पर गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह शुक्रवार को महाराणा भूपाल स्टेडियम पर आयोजित होगा। इस अवसर पर उदयपुर के संभागीय आयुक्त भवानी सिंह देथा राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। अतिरिक्त जिला कलक्टर सुभाष चन्द शर्मा ने बताया कि मुख्य समारोह ठीक 9.05 बजे मुख्य अतिथि के हाथाेें ध्वजारोहण, राष्ट्रीयगान एवं परेड निरीक्षण के साथ शुरू होगा। पुलिस, एनसीसी, स्काउट व गाइड के छात्र-छात्राएं मार्च पास्ट की सलामी देंगे। समारोह में राज्यपाल का संदेश पठन होगा। इसके बाद मुख्य अतिथि द्वारा प्रशंसा पत्र वितरित किये जाएंगे।

समारोह में आलोक संस्थान, महाराणा मेवाड़ पब्लिक स्कूल एवं मूक बधिर विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा शानदार व्यायाम व सांस्कृतिक कार्यक्रम का प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर विभिन्न विभागों की विकासपरक झांकियों के प्रदर्शन होंगे जिसमें सरकार की विभिन्न योजनाओं, जिले में विकास की तस्वीर को मॉडल्स के माध्यम से प्रदर्शित किया जाएगा। मुख्य अतिथि के हाथों समाजसेवा, सरकारी योजनाआेें एवं विभिन्न उपलब्धियों के लिये 81 विशिष्ट व्यक्तियों को प्रशंसा पत्र वितरित किए जाएंगे।गणतंत्र दिवस समारोह में विविध प्लाटून्स की परेड, मार्चपास्ट की सलामी होगी।

READ MORE : video: राजस्‍थान के देवीलाल दे रहे हैंं राष्ट्रप्रेम की अनूठी मिसाल, 365 दिन, 24 घंटे दे‍िखते हैं ति‍रंगे की ड्रेस और कैप में

इनका होगा सम्मान

जिला कलक्टर बिष्णुचरण मल्लिक ने बताया कि इनमें कोष कार्यालय के कोषाधिकारी सुरेश कुमार जैन, राज्य बीमा औषधालय के वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डॉ. सुनील माथुर, नगर निगम के राजस्व अधिकारी संदीप दाधीच, जिला परीवीक्षा एवं समाज कल्याण अधिकारी श्रीमती वीणा मेहरचन्दानी, जिला परिषद के पंचायत प्रसार अधिकारी राजेन्द्र शर्मा, पशु चिकित्सालय के वरिष्ठ पशु चिकित्साधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र बैरवा, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नाई के वरिष्ठ चिकित्साधिकारी श्री महेन्द्र शर्मा, सॉइल साइन्स के सहायक प्रधानाध्यापक डॉ.कमल किशोर यादव, वनमण्डल उदयपुर के क्षेत्रीय वन अधिकारी नटवर सिंह शक्तावत, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र डबोक के चिकित्सा अधिकारी डॉ. अंशुल मट्ठा, राउमावि बलीचा की प्रधानाचार्य डॉ. अन्जु कोठारी, सर्वशिक्षा अभियान के ब्लॉक प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी हरकेश लाल मीणा,एसआईईआरटी की वरिष्ठ व्याख्याता आशा माण्डावत, जिला कलक्टर के अतिरिक्त निजी सचिव राधेश्याम शर्मा, पंचायत समिति फलासिया की कनिष्ठ अभियंता दिव्या जैन, हॉल नियुक्त कार्यालय ईआरओ एडीएम सिटी के वरिष्ठ अध्यापक गोविन्द औदिच्य, राउमावि बड़गांव की अध्यापिका उमा खण्डेलवाल, उपनिदेशक अभियोजना के सहायक लोक अभियोजक द्वितीय श्रेणी गणेश शंकर तिवारी, नगर विकास प्रन्यास उदयपुर के प्रोग्रामर शंकरलाल कुम्हार, पन्नाधाय महिला चिकित्सालय के नर्स ग्रेड प्रथम रघुनाथ सिंह देवड़ा, संभागीय आयुक्त के सहायक प्रशासनिक अधिकारी अनिल दक, गिर्वा के सहायक कृषि अधिकारी महेश आमेटा, जिला एवं सेशन न्यायाधीश उदयपुर के स्टेनोग्राफर जयदीप भटनागर, जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग के अनुसंधान सहायक गौतम कुमार भण्डारी, वरिष्ठ सहायक लोगरलाल डांगी,जिला कलक्टर के राजस्व अनुभाग के लिपिक ग्रेड प्रथम सुरेन्द्र सिंह चुण्डावत, जिला कलक्टर कार्यालय के वरिष्ठ सहायक भूपेश भण्डारी, चांसदा कुराबड़ के कृषि पर्यवेक्षक कमलेश शर्मा, तहसील कार्यालय सेमारी के ऑफिस कानूनगो डूंगरलाल प्रजापत, बारापाल गिर्वा के आईएलआर राजेन्द्र चोर्डिया, राजकीय मीरा कन्या महाविद्यालय के शीघ्र लिपिक जगदीश शर्मा, जिला रसद कार्यालय के लिपिक ग्रेड द्वितीय निर्भय रावत, सूचना सहायक प्रवीण सालवी, भुवाणा पटवारी राजेन्द्र सेन, लसाडिया तहसील कार्यालय के एलआरसी पटवारी जितेन्द्र कुमार जांगिड़, जिला उद्योग केन्द्र के स्टेनोग्राफर विनय गहलोत, पटवारी श्रीमती गिरिजा लौहार, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के लिपिक ग्रेड द्वितीय संतोष मेनारिया, महिना का.नि. सुश्री तुलसी डांगी, पीपला ग्राम सचिव भगवतीलाल प्रजापत, लसाडिया उपखण्ड कार्यालय के कनिष्ठ लिपिक बनवारी लाल सैनी, थामला के सहायक वनपाल यशवन्त कुमार सालवी, जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग के कनिष्ठ सहायक गोपाराम पंवार, कनिष्ठ लिपिक प्रमोद सोनी, जिला परिषद के वाहन चालक मोतीलाल डांगी, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के फिटर द्वितीय हिम्मत सिंह भाटी, रामावि भट्टियानी चौहट्टा के सहायक कर्मचारी कमल प्रकाश बाबेल, वन्यजीव मण्डल उदयपुर के केयर टेकर मानिया मीणा, होमगार्ड कमला वैष्णव, जिला परिषद के सहायक कर्मचारी गौतम मीणा व वना सिंह राजपूत, तहसील कार्यालय गिर्वा के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी बाबूलाल डांगी,जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी उमा सनाढ्य, सफाई कर्मचारी सिराज मोहम्मद, रेल्वे स्टेशन उदयपुर सिटी के स्टेशन प्रबंधक सुगनचन्द वर्मा, अल्प बचत अभिकर्ता नेमीचंद बाबेल, आशाधाम आश्रम के सचिव सिस्टर डेमियन, आलोक सी.सै.स्कूल की छात्रा शिवानी पालीवाल, दिल्ली पब्लिक स्कूल की छात्रा अरुणिमा सुराणा, सेन्ट्रल पब्लिक सी.सै.स्कूल की छात्रा कृष्णा कुंवर गहलोत, रामावि टीलाखेड़ा के छात्र सुरेश गमेती, सेन्ट्रल एकेडमी उमावि सरदारपुरा के छात्र उदित आंशु राणावत, मुक्केबाज चेतनसिंह पंवार,कॉमर्स कॉलेज के छात्र मिहिर सोनी, युवा चित्रकार संदीप कुमार मेघवाल, एमडीएस पब्लिक स्कूल के छात्र यश जैन, डिजिफेस्ट के दौरान हेकाथन में द्वितीय पुरस्कार प्राप्तकर्ता यश कोठारी व भव्य दवे, साहित्यकार रीना मेनारिया, मेवाड़ चैनल के संवाददाता युनूस खान, जर्नलिस्ट राहुल सोनी, सामाजिक कार्यकर्ता मनजीत कौर, दानदाता चौकसी प्राइवेट लिमिटेड उदयपुर, तिब्बतियन परिवार एसोसिएशन अध्यक्ष शाओ धोन्डुप, सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती शुभा सुराणा, सामाजिक कार्यकर्ता रूथ तृप्ता, देवस्थान विभाग के सहायक आयुक्त जतिन कुमार गांधी, आशा सहयोगिनी गुणकांता, आशा सहयोगिनी हेमलमा प्रजापत, आशा सहयोगिनी मन्जु मेघवाल तथा महावीर जैन गोशाला संस्थान उमरड़ा को सम्मानित किया जाएगा।