
Join My Wedding: देश के बिजनेस टायकून मुकेश अंबानी ने बेटी ईशा अंबानी की प्री-वेडिंग के फंक्शन उदयपुर में किए थे। इसमें दुनियाभर से मेहमान जुटे थे। लिस्ट में हिलेरी क्लिंटन से लेकर कई विदेशी लोग शामिल थे। लेकिन, अब विदेशी मेहमान केवल बिग फैट वेडिंग में ही नहीं, बल्कि आम लोगों की शादी में भी बुलाए जा सकते हैं। विदेशी मेहमान ना केवल शादी की रस्मो-रिवाज, परंपराओं को देखना पसंद करते हैं, बल्कि उसके लिए पैसे भी चुकाते हैं। विदेशी मेहमानों को भारतीय शादियों में बुलाने का निमंत्रण खुद भारतीय लोग ही दे रहे हैं। ये वेडिंग टूरिज्म ट्रेंड बड़े शहरों से होता हुआ अब राजस्थान के छोटे शहरों तक पहुंच चुका है, जहां लोग शादियों में विदेशी मेहमानों को आमंत्रित कर रहे हैं।
दरअसल, एक विदेशी स्टार्टअप जॉइन माय वेडिंग ये मौका दे रहा है। जो लोग शादियों में विदेशी मेहमानों को आमंत्रित करना चाहते हैं और जो विदेशी मेहमान भारतीय शादियों का हिस्सा बनना चाहते हैं, उन्हें वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन कराना होता है। जैसे, जून में होने वाली शादियों के लिए जयपुर समेत कोटा, जोधपुर, अजमेर, कोटा, चित्तौड़गढ़, बालोतरा, पाली आदि कई जगहों से कपल्स ने रजिस्ट्रेशन करा कर विदेशी मेहमानों को आमंत्रित किया है। वहीं, जो लोग पसंद की जगह और शादी का हिस्सा बनना चाहते हैं, उन्हें आयोजन का हिस्सा बनने के लिए जेब ढीली करनी होगी। वहीं, अगर शादी में कोई खास मजा नहीं आता है या शादी उनकी पसंद के अनुरूप नहीं निकलती है तो पैसे वापस भी मांग सकते हैं। पाली में योगेंद्र और पूजा की शादी के लिए उनके भाई अभिमन्यु ने वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन कराया है। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर ये ट्रेंड देखकर रजिस्ट्रेशन कराया। ऐसे में शादी की शान बढ़ाने के साथ ही कमाई का भी मौका मिल रहा है।
यह भी पढ़ें : राजस्थान की सबसे बड़ी शादी में विदाई से पहले गुटखा खाती दुल्हन का Video Viral
केस 1
राघव और स्मृति की शादी उदयपुर में होने जा रही है और उन्होंने अपनी शादी में विदेशी मेहमानों को आमंत्रित किया है। शादी की रस्में 21 से 23 जून के बीच उदयपुर में ही होगी। ऐसे में अगर कोई भी इस शादी का हिस्सा बनना चाहता है तो उन्हें कुछ पैसे खर्च करने होंगे और वे इस शादी का हिस्सा बन जाएंगे।
केस 2
जयपुर के पीयूष और पलक की शादी 25 जून को है, उन्होंने भी शादी को स्पेशल बनाने के लिए विदेशी मेहमानों को आमंत्रित किया है। उनकी शादी के हर फंक्शन में वे हिस्सा ले सकेंगे और खाने-पीने व नाचने-गाने का भी भरपूर मजा ले सकेंगे।
केस 3
पाली, जोधपुर के योगेंद्र और पूजा की शादी 11 जून को है। उन्होंने भी अपनी शादी में मेहमानों को आमंत्रित किया है। वे अपनी शादी को कुछ स्पेशल बनाना चाहते थे इसलिए शादी में विदेशी मेहमानों का अट्रेक्शन डाला ताकि शादी में देशी मेहमानों को भी मजा आए और विदेशी भी पूरा आनंद उठा पाएं।
यह भी पढ़ें : मंडप में दूल्हे को आया कॉल- तो शादी से किया इनकार, फिर जो लड़की वालों ने किया...
यह है खर्च का हिसाब
एक दिन का - 150 डॉलर प्रति व्यक्ति यानी करीब 12 हजार रुपए
दो दिन का - 250 डॉलर यानी करीब 20 हजार रुपए
Updated on:
11 Jun 2023 12:28 pm
Published on:
11 Jun 2023 12:28 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
