4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उदयपुर में यहां दुकानों के बाहर पसरा रहता है कीचड़, व्यापारी परेशान, कैसे हो दुकान के काम

उदयपुर. नेहरू बाजार में कीचड़ की समस्या के चलते वर्षों से व्यवसायी और बाशिन्दे परेशान है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उदयपुर

•

image

Madhulika Singh

•

Updated: 5 May 2018, 3:29 PM IST

sludge on roads, shops in udaipur

धीरेन्द्र कुमार जोशी /उदयपुर. नेहरू बाजार में कीचड़ की समस्या के चलते वर्षों से व्यवसायी और बाशिन्दे परेशान है। आए दिन सडक़ों पर नालियों का पानी एकत्र हो जाता है। यह समस्या सुबह-शाम अधिक होती है। सुबह नेहरू बाजार के अधिकांश हिस्से में शुक्रवार को भी पानी भर गया। सुबह जब व्यवसायी दुकानों पर पहुंचे तो दुकानों में जाने का रास्ता तक नहीं मिला।


कीचड़ और गंदगी से होकर व्यवसायियों को दुकानें खोलनी पड़ी। व्यवसायियों ने बताया कि यह समस्या काफी पुरानी है और इस बारे में कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का हल नहीं निकल पाया।


व्यवसाय करना मुश्किल हुआ
व्यवसायी ललित गांग ने बताया कि नाड़ाखेड़ा क्षेत्र में भी आए दिन पानी भर जाता है। कई बार व्यापारियों को स्वयं सफाई करनी पड़ती है। कई बार शिकायत के बावजूद स्थायी हल नहीं निकला।

READ MORE: उदयपुर के युवा वैज्ञानिक आशीष के आविष्कार पर लगी ‘पेटेंट’ की मुहर, इस तरह काम करती है ‘बनाना पीलिंग मशीन’


दोपहर में हुआ समाधान
व्यवसायी महावीर चित्तौड़ा ने बताया कि सुबह बाजार के अधिकांश क्षेत्र में नाली का पानी भरा हुआ था। इस संबंध में महापौर सहित नगर निगम के अधिकारियों को फोन किया। महापौर ने व्यस्त होने के कारण बाद में फोन किया और समस्या की गंभीरता समझते हुए टीम मौके पर भेजी। निगम की टीम ने पानी डालकर ब्लॉक खोला। इसके बाद बाजार की सडक़ों से पानी कम हुआ, लेकिन चारों ओर कीचड़ और गंदगी पसर गई।


जूठन से नाली जाम
व्यवसायियों ने बताया कि नेहरू बाजार में बड़ी नाली बनी हुई है। इसमें एक तरफ की नाली में ढलान सही नहीं होने के कारण यह किसी काम की नहीं। वहीं दूसरी ओर बनी बड़ी नाली में होटलों की जूठन की वजह से ये जाम ही रहती है। ऐसे में पुराने शहर के बड़े क्षेत्र से आने वाला पानी सडक़ों पर बहता है।