
video : उदयपुर के इस छोटे से गांव की इन 2 जुड़वां बहनों ने दसवीं में किया कमाल, स्कूल के लिए रोज 10 किमी. का सफर तय करती हैं
शंकर पटेल/ गींगला. कुराबड़ क्षेत्र के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय बंबोरा की भीनमाल गांव निवासी जुड़वा बहन पार्वती पटेल और पुष्पा पटेल। दसवीं बोर्ड परीक्षा में क्रमश: 91 और 80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर ब्लॉक में नाम रोशन किया है। दोनों बहनेंं भीनमाल से तीन किमी कच्चे मार्ग से पैदल चल कर गुडली बस स्टैण्ड पहुंचती, जहां से बस में बैठ 7 किमी दूर बंबोरा स्थित बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में अध्ययन को पहुंचती।
माता पेमी बाई गृहणी और पिता वगता पटेल खेती करते हैं। बारिश के दिनों में या लेट हो जाने पर पिता उन्हें बाईक पर कभी कभार विद्यालय छोडऩे जाते और लाते। गांव में बालिकाओं को आगे दूर नहीं पढ़ाने और कई तरह की आशंकाओं को ठेंगा दिखाकर प्रतिदिन चार से पांच घंटे अध्ययन कर आशा से भी अधिक अंक प्राप्त होने पर परिणाम जारी होते चेहरे पर खुशी दौड़ पड़ी। गांव और परिजनों में भी सूचना मिलने पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। पिता एवं परिजन ने मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।
आइएएस बनना चाहती है पार्वती
जुड़़वांं बहनेंं आठवीं बोर्ड में भी 90 प्रतिशत अंक से उत्तीर्ण हुई। अब दसवीं में फिर एक बार सर्वश्रेष्ठ अंक प्राप्त कर ब्लॉक का नाम रोशन किया है। पूर्व मेंं भी उन्हें गार्गी पुरस्कार मिल चुका है। पार्वती पटेल ने बताया कि प्रतिदिन चार से पांच घंटे नित्य अध्ययन किया और सफलता का श्रेय गुरुजनों को जाता है जिनकी प्रेरणा मिली। अब आईएएस बनने का सपना है। डांगी पटेल समाज कुराबड़ मेवल क्षेत्र में बालिकाओं की इस उपलब्धि पर खुशी है। पिता वगत राम पटेल से बातचीत में बताया कि बेटी- बेटा एक समान है। बेटियों के पढऩे की लगन है और उनके लिये पीछे नहीं हटूंगा। बेटे के समान ये भी अनमोल रत्न है।
Published on:
12 Jun 2018, 4:26 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.