11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्मार्ट सिटी रैकिंग अवार्ड में इसलिए पिछड़ा उदयपुर, किया था दो पुरस्कारों के लिए आवेदन, एक भी नहीं मिला

उदयपुर ने दो में भागीदारी निभाई, लेकिन पुरस्कार से वंचित रहा।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उदयपुर

•

image

Jyoti Jain

•

Updated: 23 Jun 2018, 10:10 AM IST

smart city ranking, top cities, udaipur smart city

स्मार्ट सिटी रैकिंग अवार्ड में इसलिए पिछड़ा उदयपुर, किया था दो पुरस्कारों के लिए आवेदन, एक भी नहीं मिला

मुकेश हिंगड़ / उदयपुर . स्मार्ट सिटी की रैकिंग में प्रदेश में प्रथम रहा उदयपुर पुरस्कार की दौड़ से बाहर हो गया है। केन्द्र सरकार के इंडिया स्मार्ट सिटी पुरस्कार में जयपुर को स्थान मिला है, लेकिन उदयपुर एक भी मानक पर खरा नहीं उतरा क्योंकि निर्धारित समय में अधिकतर परियोजनाएं पूरी नहीं हो पाई, कुछ कार्य शुरू भी नहीं हो पाए हैं। स्वीकृत परियोजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर स्मार्ट सिटी से प्रविष्टियां मांगी गई थी। उदयपुर ने दो में भागीदारी निभाई, लेकिन कार्य जारी होने से पुरस्कार से वंचित रहा।


मूल्यांकन का मापदंड
स्मार्ट सिटी के तहत 25 जून 2017 से एक अप्रेल 2018 के बीच परियोजनाओं के पूरी होने की जानकारी मांगी गई थी। इनका मूल्यांकन राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों की ओर से करवाया गया। संयुक्त राष्ट्र हैबिटेट, एशियाई विकास बैंक एवं एनआईयू के विशेषज्ञों की एक तकनीकी समिति ने नवोन्मेषण प्रभाव एवं प्रतिकृति अनुमापकता पर आधारित प्रतिवेदनों का मूल्यांकन किया। प्रविष्टियां प्राप्त करने की अंतिम तिथि 2 मई, 2018 थी।

योजनाएं चल रही है इसलिए...
राजस्थान से जयपुर का पुरस्कार के लिए चयन हुआ है। उदयपुर शहर ने दो वर्गों इंटीग्रेटेड इन्फ्रस्ट्रक्चर और कम लागत की एसटीपी के लिए आवेदन किया था लेकिन कार्य जारी है और इसमें पूर्ण परियोजनाएं मांगी गई थी। इस कारण चयन नहीं हो पाया। आगे बेहतर प्रदर्शन करेंगे।
सिद्धार्थ सिहाग, सीईओ, स्मार्ट सिटी परियोजना उदयपुर

READ MORE: मां अपने बच्चों से बोली, मुझे कुछ हो जाए तो मामा के घर चले जाना...और फिर उठाया ये खौफनाक कदम...जानें पूरा मामला

ये शहर रहे आगे
सूरत- शहरी पर्यावरण, परिवहन, समेकित विकास सहित विभिन्न परियोजनाओं के क्रियान्वयन में तेज गति प्रदर्शित करने पर सूरत को स्मार्ट सिटी अवार्ड।
अहमदाबाद- नवोन्मेषी विचार पुरस्कार में संयुक्त रूप से भोपाल व अहमदाबाद चुने गए हैं जबकि स्मार्ट वॉटर मैनेजमेंट में अहमदाबाद का चयन।
पुणे- अभिशासन वर्ग के तहत पीएमसी केयर निर्मित पर्यावरण के
लिए चयनित।
भोपाल- स्मार्ट प्लेसमेकिंग के तहत।
जयपुर- संस्कृति एवं अर्थव्यवस्था वर्ग में राजस्थान स्कूल ऑफ आट्र्स के संरक्षण के लिए मिला अवार्ड।
संयुक्त पुरस्कार- शहरी पर्यावरण के तहत पब्लिक बाइक शेयरिंग में भोपाल व कोयम्बटूर का चयन।
जबलपुर- सामाजिक पहलू वर्ग के तहत जबलपुर स्मार्ट क्लास रूम, विशाखापत्तनम स्मार्ट कैम्पस व पुणे लाइट हाउस के तहत चयनित।

तीन वर्गों में मांगे पुरस्कार
स्मार्ट सिटी शहरों से तीन वर्गों, परियोजना पुरस्कार, नवोन्वेषी विचार पुरस्कार और सिटी अवार्ड के लिए आवेदन मांगे गए थे। इसके तहत एक अप्रेल 2018 तक परियोजनाएं पूरी होने थी। पुरस्कार का उद्देश्य यह है कि स्मार्ट शहर चयनित कार्यों का क्रियान्वयन किस तेजी के साथ निर्धारित समय पर करते हैं।