सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष के वकील के पूछने पर सोनी ने कहा कि वह दो-तीन सीबीआई अधिकारियों और 2 गवाहों के साथ कौसर बी से संबंधित 3 से 4 स्पॉट पर जांच के लिए गया था, लेकिन वहां पर कोई पॉजिटिव साइंटिफिक एविडेंस जैसे हड्डी, चमड़ी, बाल, खून, कपड़ा या अन्य साक्ष्य नहीं मिले थे। सोनी ने कोर्ट को बताया कि अनुसंधान में मुझे जो टास्क दिए थे, उसकी और गवाहों के बयानों का रिकार्ड और केस डायरी मुख्य अनुसंधान अधिकारी अमिताभ ठाकुर को दी थी। मैंने जितनी भी केस डायरी दी थी, वे सभी अलग-अलग पेपर शीट पर बनाकर अलग-अलग दी थी।