3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यहां पांच मिनट में चोरी हो गए 800 ग्राम स्वर्ण आभूषण, सोने के जेवरात गायब देख परिवार के उड़़े़ होश

शेषपुर मोड़ स्थित अभिनन्दन साधना केंद्र की घटना
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उदयपुर

•

image

Madhulika Singh

•

Updated: 7 May 2018, 1:37 PM IST

theft

झल्लारा. आसपुर. उदयपुर जिले के झल्लारा थानांतर्गत शेषपुर मोड़ स्थित अभिनंदन साधना केंद्र त्रिमूर्ति पर चल रहे भगवान आदिनाथ के पंच कल्याणक महोत्सव में रविवार को दिन दहाड़े चोरी की बड़ी वारदात हुई। चोरों ने भगवान के माता-पिता (सौधर्म इंद्र) बने श्रद्धालु के कमरे से महज 5 मिनट में 800 ग्राम सोने के जेवर पार कर लिए। थानाधिकारी कपिल पाटीदार ने बताया कि पंच कल्याणक महोत्सव में भगवान के माता-पिता बने करावली निवासी केशवलाल अमरावत सुबह 10 बजे अपना कमरा बंद कर सपत्नीक अभिषेक पूजन करने पांडाल में गए। पूजा के बाद दोपहर बारह बजे वापस कमरे पर गए तो ताला टूटा पाया। कमरे में रखे 8 0 तोला सोने के जेवरात गायब देखकर उनके होश उड़ गए। खबर मिलते ही वहां लोगों का हुजूम उमड़ गया।

नाकाबंदी की सूचना मिलने पर झल्लारा पुलिस मौके पर पहुंची। तत्काल नाकाबंदी भी कराई, लेकिन तब तक संभवतया चोर उनकी पहुंच से दूर जा चुके थे। वारदात से पीडि़त परिवार सदमे में है। वहीं महोत्सव के भी रंग में भंग पड़ गया और अफरातफरी का माहौल बन गया।

READ MORE : पन्नाधाय चिकित्सालय उदयपुर: सुबह चोरी हुआ नवजात देर रात बरामद, मां को सौंपा

दो बाइकों की भिड़़ंत में एक की मौत
धरियावद. बामणगामड़ा के पास रविवार रात दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़़ंत में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि घायल युवक-युवतियों को जिला चिकित्सालय रैफर किया गया। जोलर देवगढ़ (प्रतापगढ़) निवासी दो भाई मांगीलाल और लक्ष्मणलाल मीणा जोलर से माना गांव में रिश्तेदार के यहां से धरियावद की ओर आ रहे थे। बामणगामड़ा के पास सामने से आ रही बाइक से भिंड़त हो गई। लक्ष्मणलाल मीणा (45) की मौके पर ही मृत्यु हो गई। हादसे में घायल व्यक्तियों को ग्रामीणों की मदद से धरियावद केन्द्र लाया गया। अन्य बाइक पर सवार भरकुंडी निवासी 22 वर्षीय अनिल मीणा पुत्र मोतीलाल, उसकी रिश्तेदार युवती पार्वती मीणा पुत्री कैलाश मीणा घायल हो गए।