31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खुद संभलो, कोरोना छीन रहा अपनों को, नहीं देखी जाएगी घर वालों की रूलाई

खुद संभलो, कोरोना छीन रहा अपनों को, नहीं देखी जाएगी घर वालों की रूलाई
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उदयपुर

•

image

Mohammed Iliyas

•

Updated: 22 Sep 2020, 7:05 AM IST

Rules are being broken at the main treatment center of Corona in bhilwara

Rules are being broken at the main treatment center of Corona in bhilwara

मोहम्मद इलियास/उदयपुर
कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या लगातार बढऩे के साथ ही मौतों का सिलसिला भी नहीं थम रहा। पिछले तीन दिनों में अब तक कोरोना से इलाज के दौरान 17 जनों की मौत हो गई इनमें अकेले उदयपुर के 10 जने शामिल है। सोमवार को यहां इएसआई चिकित्सालय में दो जनों ने दम तोड़ा। कोविड संक्रमित मरीजों के साथ इन दिनों फेफेड़ों में संक्रमण व सांस में दिक्कत के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रहे है। गंभीरवस्था के कई रोगी अभी अलग-अलग अस्पताल में ऑक्सीजन पर है। पिछले तीन दिन के आंकड़ों पर नजर डाले तो अब तक 17 मौत हुई। इनमें से उदयपुर के 10 लोग शामिल है। इनमें 19 सितम्बर को तीन, 20 सितम्बर को 5 व 21 सितम्बर को 2 जनों ने दम तोड़ा। सोमवार को दम तोडऩे वालों में उदयपुर का ब्रह्मपोल निवासी व सलूम्बर का निवासी शामिल है। इसके अलावा नीमच मध्यप्रदेश, बांसवाड़ा घाटोल व एक राजसमंद के युवक की भी मौत हो गई।
मौतों के बढ़ते इसी सिलसिले के चलते कई लॉकडाउन लगाना न पड़ जाए। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी दिनेश खराड़ी का कहना है कि जिले में लगातार पॉजिटिव केस आ रहे है ऐसी स्थिति में लोगों को ही समझना होगा। लॉकडाउन में तो संक्रमित लोग अंदर ही रह जाएंगें। धारा-144 लगी हुई, कई पर भी पांच से ज्यादा लोग एकत्रित न हो। जागरुकता के साथ नियम कानून की पालना करे।