31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मत हो इकट्ठे, देखो नतीजा कोरोना विस्फोट पर विस्फोट

मत हो इकट्ठे, देखो नतीजा कोरोना विस्फोट पर विस्फोट
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उदयपुर

•

image

Mohammed Iliyas

•

Updated: 22 Sep 2020, 7:16 AM IST

मत हो इकट्ठे, देखो नतीजा कोरोना विस्फोट पर विस्फोट

मत हो इकट्ठे, देखो नतीजा कोरोना विस्फोट पर विस्फोट

मोहम्मद इलियास/ उदयपुर
उदयपुर में कोरोना का कहर जारी है। दूसरे दिन सोमवार को आई जांच रिपोर्ट में एक साथ 105 पॉजिटिव मिले, इनमें से शहरी क्षेत्र के 68 शामिल है। इसके अलावा पांच कोरोना वॉरियर्स तथा 37 ग्रामीण क्षेत्र के है। इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या 3592 हो गई है। बता दें कि इससे एक दिन पहले रविवार को जिले में 140 कोरोना संक्रमित मिले थे। संक्रमितों की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए यहां आरएनटी के अधिकृत इएसआई अस्पताल के भरने के बाद एमबी चिकित्सालय के तीन वार्ड खाली करवाए गए। वहीं हिरणमगरी सेटेलाइट चिकित्सालय में 100 बेड की अलग से व्यवस्था की गई है।
--
649 सेम्पल में 105 पॉजिटिव
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दिनेश खराड़ी ने बताया कि जिले में लिए गए 649 सैंपल की जांच में 544 नेगेटिव तथा 105 पॉजिटिव पाए गए। इनमें 68 शहरी क्षेत्र से है, इनमें 4 कोरोना वॉरियर्स, 23 क्लोज कांटेक्ट, 41 नए है। ग्रामीण क्षेत्र से 37 पॉजिटिव में से एक कोरोना वॉरियर्स,13 क्लोज कांटेक्ट व 23 नए संक्रमित मिले है। कोविड-19 प्रभारी डॉ.शंकर बामनिया ने बताया कि कोरोना वॉरियर्स में नवरत्न कॉम्लेक्स निवासी 56 वर्षीय पुरुष चिकित्सक, 31 वर्षीय महिला नर्सिंग स्टाफ , 27 वर्षीय पुलिसकर्मी एवं 30 व 27 वर्षीय अन्य कोरोना वॉरियर्स है।
---
शहर ग्रामीण के इन क्षेत्रों में आए पॉजिटिव
कोरोना संक्रमितों में जगदीश मंदिर, गोगुंदा, शांति निकेतन लिंक रोड, बडग़ांव, नीमचखेड़ा, यूनिवर्सिटी रोड, केशवनगर, खेरवाड़ा लकड़वास, मोगरावड़ी, चीरवा, बडग़ांव, सेवाश्रम, हिरणमगरी सेक्टर-5, सेंट्रल एरिया, रूपसागर, अमरपुरा सराड़ा, बडग़ांव, प्रताप केंद्र एरिया, सेलिब्रेशन मॉल, साइफन सर्कल, देवाली, घंटाघर, गणगौर घाट, सवीना, रामपुरा, शक्तिनगर, सुंदरवास, तितरड़ी, आंबापुरा, अशोकनगर, हिरणमगरी, अंबामाता, रानीरोड, हिरणमगरी सेक्टर-5, केशवनगर, मावली, कलड़वास, वल्लभनगर, बडग़ांव, सेक्टर -13, एमपी कॉलोनी, एकलिंगपुरा, सेक्टर 9 सवीना, ज्ञान नगर सेक्टर 4, फतहनगर, हिरणमगरी सेक्टर-11 गुरुद्वारा के पास, केशव कुंज भूपालपुरा, गणगौर घाट, डाकनकोटड़ा, सलूंबर से संक्रमित पाए गए हैं। सभी संक्रमितों की कॉन्टेक्ट हिस्ट्री डॉ. मनु मोदी द्वारा ली गई। सभी एसिम्प्टोमैटिक मरीजों को मेडिकल टीम ने होम आइसोलेट किया।