
स्मार्टसिटी की ठेकेदार कंपनी के विरुद्ध केस दर्ज
उदयपुर. स्मार्ट सिटी के तहत चल रहे सीवरेज लाइन कार्य में लापरवाही बरतना संबंधित ठेकेदार कंपनी को भारी पड़ गया। खुले चेंबर में गिरकर घायल हुए युवक ने घंटाघर थाने में रिपोर्ट दी, जिस पर कंपनी के कार्मिकों के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है।
पुलिस ने बताया कि भैंसरोडगढ़ की हवेली मोती चोहट्टा निवासी कमलेश सोनी पुत्र रूपलाल सोनी ने रिपोर्ट दी। इस पर स्मार्ट सिटी और ठेकेदार कंपनी एलएंडटी के कार्मिक गांगुली, रवि और मनीष के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। रिपोर्ट में प्रार्थी कमलेश सोनी ने बताया कि गत 30 जून रात 11 बजे वह सिंघटवाडिय़ों की सेहरी स्थित कारखाने से बाइक पर घर जा रहा था। साथ में दोस्त रावजी का हाटा निवासी दीपक सोनी पुत्र शिवनारायण सोनी भी था। वे मोती चोहïट्टा मेन रोड पहुंचे, जहां स्मार्ट सिटी के तहत चल रहे कार्य में चेंबर खुला छोड़ रखा था। मौके पर अंधेरा था, वहीं चेंबर खुला होने की चेतावनी भी नहीं लगी थी। ऐसे में दोनों बाइक सहित चेंबर में गिरे। दुर्घटना से गंभीर चोटें आई और परिजनों ने अस्पताल पहुंचाया। गंभीर हालत में अहमदाबाद रेफर किया गया। ऑपरेशन और लम्बे समय इलाज के बाद कमलेश घर लौटा। जान जोखिम में डालने पर कार्रवाई की मांग को लेकर रिपोर्ट दी।
Published on:
24 Jul 2021 10:18 am
बड़ी खबरें
View Allउदयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
