हड़ताल करने वाले कर्मचारी रोडवेज के संयुक्त मोर्चा के बैनर के तले बैठे थे। इसमें अधिकांश कर्मचारी संगठनों के कर्मचारी शामिल थे। कुछ कर्मचारियों ने इनको समर्थन नहीं दिया था। एेसे में वे प्रतिदिन हस्ताक्षर कर रहे थे, बसों को आवागमन बंद होने के चलते काम कुछ नहीं हो रहा था। एेसे में जिन कर्मचारियों का पूरा वेतन बनेगा उन्हें बिना काम के ही वेतन मिलेगा।अगले माह भी कटकर मिलेगा वेतनरोडवेज की हड़ताल ६ अक्टूबर तक चली। एेसे में इस माह के वेतन में भी छह दिन की कटौती होगी। एेसे में नवंबर माह में बनने वाले वेतन में भी अधिकांश कर्मचारियों के वेतन में छह दिन की कटौती होगी।