मौसम विभाग डबोक केंद्र के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री और न्यूनतम 17.8 डिग्री रहा था। इससे पहले शनिवार को दिन में 33.4 और रात को 17 डिग्री रहा था। लिहाजा दिन रात के पारे में मामूली बढ़ोतरी हुई है। हालांकि पिछले दिनों की स्थिति देखें तो रात के पारे में दिन ब दिन गिरावट आती जा रही है, जबकि दिन का पारा 34-35 के आसपास ही बना हुआ है। रात के पारे में कमी आने से ओस भी गिरने लगी है। आधी रात के बाद खुली जगहों पर, वाहनों पर ओस का गीलापन मिलने लगा है।