Rajasthan Weather News: राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के असर से फिर से ठंड बढ़ गई है। प्रदेश में पिछले 24 घंटे में राजधानी जयपुर समेत कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। इसके अलावा राजस्थान के कुछ जिलों में सुबह घना कोहरा छाए रहने पर जनजीवन भी प्रभावित हुआ। जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार आज भरतपुर, अलवर, धौलपुर, झुंझुनूं, करौली, सीकर, चूरू, श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ में मेघगर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है।