11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बेटी की शादी की खरीदारी करने जा रहे दंपती को रोडवेज ने मारी टक्कर, महिला की मौत

शहर के कोर्ट चौराहे पर सोमवार को रोडवेज बस ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई।  
less than 1 minute read
Google source verification
Woman died in accident at udaipur

उदयपुर। शहर के कोर्ट चौराहे पर सोमवार को रोडवेज बस ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। दंपती अपनी बेटी की शादी की खरीदारी करने बाजार जा रहे थे। शादी दो दिन बाद है, लेकिन मौत के बाद घर में शादी की खुशियां मातम में बदल गई।

पुलिस ने बताया कि हादसे में भुवाणा निवासी धन्नी बाई (47) की मौके पर ही मौत हो गई। वह अपने पति लोगरलाल पटेल के साथ बेटी की शादी की खरीदारी करने बाजार जा रही थी। कोर्ट चौराहे पर पीछे से आई रोडवेज बस ने टक्कर मार दी।

यह भी पढ़ें : RU छात्रसंघ अध्यक्ष निर्मल चौधरी को महासचिव जाजड़ा ने मंच पर जड़ा थप्पड़, देखें वीडियो

धन्नी बाई का सिर बस के पहिये से कुचल गया। बस चालक महिला को 15 फीट तक घसीटते ले गया। भीलवाड़ा रोडवेज डिपो से अनुबंधित बस भीलवाड़ा से अहमदाबाद जा रही थी। हादसे के तुरंत बाद रोडवेज बस चालक भीलवाड़ा निवासी लेहरुलाल फरार हो गया। हादसे के बाद भारी भीड़ जमा हो गई और लोग आक्रोश जताने लगे। ऐसे में एडीएम सिटी प्रभा गौतम और एएसपी सिटी चंद्रशील ठाकुर मौके पर पहुंचे।

यह भी पढ़ें : दर्दनाक हादसाः कुंड में गिरने से दो सगे भाईयों की मौत, घर में मचा कोहराम

इस दौरान करीब एक घंटे तक माहौल हंगामेदार रहा। उदयपुर डिपो के प्रबंधक महेश उपाध्याय भी मौके पर पहुंचे, वहीं हाथीपोल और भूपालपुरा थाने की पुलिस तैनात रही। लोगों से समझाइश कर शव उठाया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा।