22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एक ही शिवलिंग में समाए सभी 12 ज्योतिर्लिंग, यहां है अनूठा ज्योतिर्लिंग

118 वर्ष पुराना है बड़ा गणेश मंदिर, सावन में रोज सैकड़ों भक्त कर रहे बाबा का जलाभिषेक
less than 1 minute read
Google source verification
ujjain-shiv.png

,,

ललित सक्सेना

उज्जैन। सावन भगवान भोलेनाथ को अतिप्रिय है। इसमें उनकी भक्ति का अपना ही आनंद है। भक्त भी शिवालयों में दौड़े चले आते हैं। धर्म की राजधानी उज्जैन में यों तो अनेक शिव मंदिर हैं, जिनकी महत्ता है, लेकिन इस नगरी में एक ऐसा अद्भुत शिवलिंग है, जो 118 वर्ष पुराना है। इसकी जलाधारी में 12 ज्योतिर्लिंगों के एक साथ दर्शन होते हैं।

यह शिवलिंग महाकाल के समीप स्थित बड़ा गणेश मंदिर में स्थापित है। ज्योतिर्विद पं. आनंदशंकर व्यास ने बताया कि यह अतिप्राचीन है। तब इतने अधिक मंदिर नहीं होते थे, लोग भी 12 ज्योतिर्लिंगों की यात्रा इतनी आसानी से नहीं कर पाते थे। इसी विचार से इस शिवलिंग की स्थापना की गई। इसमें 12 ज्योतिर्लिंगों की प्रतिकृतियां बनाई गई और इसे बड़ा गणेश मंदिर में स्थापित किया।

एक ही जलाधारी में समाए सभी ज्योतिर्लिंग

पं. व्यास ने बताया कि एक ही जलाधारी में द्वादश ज्योतिर्लिंग समाए हैं। अभी भगवान शिव को प्रिय सावन मास चल रहा है, तो रोज रुद्राभिषेक, एक लघुरुद्र, जलाभिषेक, बिल्व-पत्र, पंचामृत पूजा, दुग्धाभिषेक का क्रम जारी है।

एक साथ हो जाती है पूजा

पं. व्यास के अनुसार एक ही जलाधारी में 12 ज्योतिर्लिंग होने से एकसाथ सभी की पूजा, आह्वान, मंत्रोच्चारण के साथ आरती व अभिषेक-पूजा हो जाती है। इसी मंदिर के मुख्य द्वार पर भगवान श्रीगणेश की विशालकाय प्रतिमा स्थापित है।